1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Jio Phone जियो फोन के लिए JioCricket ऐप का लॉन्च

Jio Phone जियो फोन के लिए JioCricket ऐप का लॉन्च

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Jio Phone जियो फोन के लिए JioCricket ऐप का लॉन्च

Jio Phone यूज़र्स के लिए क्रिकेट को समर्पित एक ऐप प्राप्त हुआ है, जिसका नाम है JioCricket। यह नया ऐप यूज़र्स को लाइव स्कोर, मैच अपडेट्स और क्रिकेट से संबंधित खबर व वीडियो से जोड़े रखेगा। जियो फोन में यह जियोक्रिकेट ऐप कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है ताकि यूज़र्स क्रिकेट मैच में आगामी फिक्चर्स को देख सके। यही नहीं, जियो फोन यूज़र्स इसके साथ-साथ ही ऐप के माध्यम से ‘Jio Cricket Play Along’ गेम का भी हिस्सा बन सकते हैं। जियो फोन के लिए जियोक्रिकेट ऐप का लॉन्च इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टूर्नामेंट के दौरान किया गया है, जिसका फाइनल मैच 10 नवंबर को होने वाला है।

Jio Phone में यह JioCricket ऐप कुल 9 भाषाओं में उपलब्ध है। यह भाषाएं बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलगू है। Jio Cricket Play Along गेम इस ऐप के अंदर ही मौजूद है, जो कि हिंदी और अंग्रेजी के साथ आता है। यूज़र्स इस ऐप को Jio Store के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

जियोक्रिकेट ऐप को लाने का प्रमुख उद्देश्य जियो फोन यूज़र्स को क्रिकेट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी लाइव अपडेट से अवगत करना है। यूज़र्स इस ऐप के माध्यम से लाइव स्कोर जान सकते हैं और मैच से जुड़ी लेटेस्ट खबर को पा सकते हैं। इसके अलावा, ऐप विभिन्न वीडियो के साथ-साथ आगामी प्लेअर फिक्स्चर देखने जैसे विकल्प को भी लिस्ट करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...