रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए दो सस्ते प्लान का एलान किया है। ये दोनों प्लान क्रमशः 49 और 69 रुपए की कीमत के है।
इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा भी मिल रहा है। सबसे पहले बात करते है 49 रूपये के प्लान की, इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है।
इसके साथ ही इस प्लान में आपको 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में जियो-टू-जियो कॉलिंग फ्री है। दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए प्लान में 250 नॉन जियो मिनट मिलते हैं।
वहीं 69 रूपये के प्लान की बात करे तो इसमें यूजर्स को 7जीबी डाटा मिलता है। जियो-टू-जियो कॉलिंग बिलकुल फ्री है।
दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए इस प्लान में 250 नॉन जियो मिनट मिलते हैं। इसकी वैलेडिटी भी 14 दिनों की है।