रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को दिवाली तोहफा देते हुए तीन नए ऑल इन वन (All-in-One) प्लान लॉन्च किए हैं, हालांकि Jio ने ये सभी प्लान सिर्फ Jio Phone यूजर्स के लिए ही पेश किए हैं।
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Jio के पास पहले से ही कई ऑल इन वन प्लान मौजूद हैं।
जियो ने जियो फोन के ग्राहकों के लिए चुपके से तीन प्लान बाजार में उतारे हैं जिनकी कीमतें 1,001 रुपये, 1,301 रुपये और 1,501 रुपये हैं।
इन सभी प्लान की वैधता 336 दिनों की है। ये सभी प्लान उन लोगों के लिए हैं जो हर महीने रिचार्ज कराना पसंद नहीं करते।
1,001 रुपये का प्लान:-
जियो फोन के इस प्लान में कुल 49 जीबी डाटा मिलेगा और आप प्रतिदिन 150एमबी इस्तेमाल कर पाएंगे। इस प्लान में जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12000 मिनट मिलेंगे,
जबकि जियो से जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री है। इस प्लान में रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 336 दिनों की है।
1,301 रुपये का प्लान:-
जियो फोन के इस पैक में कुल 164 जीबी 4जी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधथा 336 दिनों की है और इसमें आप रोज 500एमबी डाटा इस्तेमाल कर सकेंगे।
इस प्लान में भी रोजाना 100 मैसेज और दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12000 मिनट्स मिलेंगे।