1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. लॉकडाउन के बीच Jio, Airtel और BSNL अपने यूजर्स को देगी शानदार ऑफर्स के साथ डबल डाटा

लॉकडाउन के बीच Jio, Airtel और BSNL अपने यूजर्स को देगी शानदार ऑफर्स के साथ डबल डाटा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लॉकडाउन के बीच Jio, Airtel और BSNL अपने यूजर्स को देगी शानदार ऑफर्स के साथ डबल डाटा

चीन के वुहान शहर से फैले खतरनाक और जानलेवा कोरोना वायरस ने अब तक पूरी दुनिया में हजारों की संख्या में लोगों की जान ले ली है, तो वहीं लाखों की संख्या में लोग इससे संक्रमित है। वहीं भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए फिलहाल 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। लगातार बढ रहें कोरोना के असर से दुनियाभर के सभी देश परेशान है। हर कोई देश इस वायरस से बचने के उपाय खोज रहा है।

तो वहीं अब लॉकडाउन के चलते जियो, एयरटेल और बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने घर से काम करने वाले लोगों के लिए लगातार नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें लोगों को डबल डाटा और अतिरिक्त टॉकटाइम मिला है।

जियो अपने मौजूदा ग्राहकों को डबल डाटा ऑफर दे रही है, जियो के इस नए ऑफर की खास बात यह है कि, 10 एमबीपीएस तक की स्पीड के लिए कंपनी किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लेगी। जियो के इस नए ऑफर का फायदा उन्हीं इलाकों में मिलेगा जहां पर जियो फाइबर पहले से मौजूद हैं।

भारती एयरटेल ने लॉकडाउन के चलते अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बता दे, एयरटेल ने फ्री में 10 रुपये का टॉकटाइम देने का एलान किया है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने ग्राहकों के नंबर्स की वैलिडिटी को 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

वहीं लॉकडाउन के चलते भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी अपने ग्राहकों को 10 रुपये का टॉकटाइम देने का एलान किया है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा, लॉकडाउन की स्थिति में जिन ग्राहकों का बैलेंस शून्य होगा उन्हें 10 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। आगे कंपनी ने कहा, जिन यूजर्स की वैलिडिटी 22 मार्च तक खत्म हो रही थी उनकी वैलिडिटी 20 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...