धर्मनगरी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप और नवग्रह मंदिर के पास स्थित श्री राम मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया।
इस मौके पर विधि-विधान से पूजन और आरती की गई। मंदिर परिसर में “जय श्री राम” के जयकारों के बीच भक्तों ने भक्ति भाव से इस उत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी-पुरोहितों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने मिलकर भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को खास बनाया।