1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. इस्कॉन vs सुरलीन विवाद : राधारमण दास का वीडियो हुआ वायरल

इस्कॉन vs सुरलीन विवाद : राधारमण दास का वीडियो हुआ वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस्कॉन vs सुरलीन विवाद : राधारमण दास का वीडियो हुआ वायरल

धार्मिक संस्था इस्कॉन { इंटरनेशनल सोसायटी फोर कृष्णा कॉन्शसनेस } का एक वीडियो में मज़ाक उड़ाना स्टैंडअप कॉमेडियन सुरलीन कौर ग्रोवर को महंगा पड़ गया है।

इस वीडियो के बाहर आते ही उनके खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गयी है ,उनके खिलाफ हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करते हुए उनका मजाक उड़ाने का आरोप है।

एंटरटेनमेंट कंपनी शेमारू ने कई ट्वीट्स करते हुए इस्कॉन संस्था द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की सराहना की, इसके साथ ही उसने संस्था से माफी भी मांगी है।

राधारमण दास जो की इस्कॉन के स्पोकपर्सन है उन्होंने भी एक वीडियो जारी करते हुए इस्कॉन संस्था का पक्ष सामने रखा है।

सुरलीन के इस वीडियो के बाहर आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स ने कहा कि अगर किसी और धर्म के खिलाफ अगर वे ऐसा करेंगे तो उनकी जान खतरे में पड़ जाएगी।

आपको बता दे कि इस्कॉन दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समूह है जो की शील प्रभुपाद जी के आदर्शों पर चलते हुए पुरे विश्व में कृष्ण प्रेम का अमृत बांट रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...