नई दिल्ली : शेयर बाजार में आज दो कंपनियों के शेयर लिस्ट हुए। पहला पेटीएम की पैरंट कंपनी One 97 Communications और दूसरा KFC और Pizza Hut को ऑपरेट करने वाली कंपनी सफायर फूड्स। एक ओर जहां पेटीएम की पैरंट कंपनी One 97 Communications का शेयर लिस्टिंग पर निवेशकों को तगड़ा झटका दे गया वहीं, सफायर फूड्स का शेयर प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ।
पेटीएम के निवेशकों को घाटा
इस बीच पेटीएम में पैसा लगाने वालों को घाटा हो गया। देश के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम की पैरंट कंपनी One 97 Communications की आज शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1955 रुपये यानी 9.07 फीसदी डिस्काउंट के साथ पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 2150 रुपये था। यानी एक शेयर पर निवेशक को 195 रुपये प्रति शेयर का घाटा हुआ। एनएसई पर कंपनी का शेयर 9.3 फीसदी डिस्काउंट के साथ 1,950 रुपये पर लिस्ट हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 1586 रुपये तक गिरा।
सफायर फूड्स का आईपीओ 9 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 11 नवंबर को बंद हुआ था। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1,120 से 1,180 रुपये प्रति शेयर था। इसे 6.62 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। रिेटेल पोर्शन कैटगरी में यह 8.7 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स कैटगरी में 3.46 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटगरी में 7.50 गुना सब्सक्राइब हुआ।
क्या करती है कंपनी
कंपनी फिलहाल कुल करीब 450 रेस्टोरेंट का संचालन करती है। 31 मार्च 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक यह श्रीलंका का भी सबसे बड़ा क्विक सर्विस रेस्टोरेंट QSR चेन है। KFC, Pizza Hut के अलावा कंपनी Taco Bell ब्रैंड के रेस्टोरेंट का भी संचालन करती है और चिकन, पिज्जा, मैक्सिकन फूड में लीडर है।
Sapphire Foods Mauritius की कंपनी में करीब 46.53 फीसदी हिस्सेदारी है। 31 मार्च, 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक Sapphire Foods द्वारा भारत और मालदीव्स में 204 KFC रेस्टोंरेट तथा भारत, श्रीलंका, मालदीव्स में 231 पिज्जा हट रेस्टोरेंट का संचालन किया जाता है।