नई दिल्ली : इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज के पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले ही चोटील होकर सलामी बल्लेबाजी लोकेश राहुल बाहर हो गए हैं। यह मैच कानपुर में खेला जाना है।
अब सूर्यकुमार यादव को राहुल की जगह टेस्ट टीम में मौका मिला है। राहुल के बाहर होने से शुभमन गिल ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं, जिन्हें पहले मध्यक्रम में आजमाने की बात चल रही थी।

भारतीय टीम सलामी बल्लेबाजी को लेकर कशमकश में थी। राहुल की चोट ने भारतीय टीम प्रबंधन की परेशानी बढ़ा दी है। रोहित शर्मा इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। वहीं विराट कोहली भी पहले टेस्ट मैच में आराम कर रहे हैं।
राहुल की चोट किस तरह की है इसका पता अभी नहीं चल पाया है। शुभमन गिल ने मयंक अग्रवाल के साथ टीम के नेट सेशन में पारी की शुरुआत की। पुजारा सीरीज के पहले मैच में उपकप्तान हैं और उन्होंने भी बल्लेबाजी की।