सीराज के चौथे मुकाबले में भी तीसरे मुकाबले जैसी कहानी देखने को मिली। मैच एक बार फिर से टाई हुआ और नतीजा फिर सुपर ओवर से निकला और एक बार फिर टीम इंडिया ने सुपर ओवर में बाजी मारी।
बता दें शुक्रवार को वेलिंग्टन के मैदान पर खेले गए सीरीज के चौथे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी 20 ओवर में 165 रन बना सकी और मैच फिर से बेनतीजा रहा। इस बार शमी की गैर मौजूदगी में आखिरी ओवर की जिम्मेदारी कप्तान कोहली ने शार्दुल ठाकुर को सौंपी।
पिछले मैच में जो कमाल शमी ने करके दिखाया था इस बार वही कमाल शार्दुल ठाकुर ने करके दिखाया। मैच एक बार फिर से बेनतीजा रहा। मैच के नतीजे के लिए फिर से सुपर ओवर डाला गया। इस बार भी न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 13 रन बनाए। अब भारत को जीत के लिए 14 रन बनाने थे।
गेंदबाजी की कमान एक बार फिर से टिम साउदी ने संभाली। नतीजा फिर वही निकला के.एल राहुल ने पहली दो गेंदो पर एक छक्का और एक चौका लगाकर लगभग भारत की जीत तय कर दी थी और फिर पांचवी गेंद पर कप्तान कोहली ने चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी।