1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीत के साथ खत्म किया न्यूजीलैंड दौरा

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीत के साथ खत्म किया न्यूजीलैंड दौरा

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया ने जीत के साथ शुरूआत की और जीत के साथ ही इस दौरे का समापन किया। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड डेवलपमेंट को 4-0 से हराकर जीत के साथ इस दौरे की शुरूआत की थी।

हालांकी बीच के दो मैच भारत ने सीनीयर टीम के हाथों गवां दिए। उसके बाद भारत ने चौथे मैच में ब्रिटेन को 1-0 से हराया। स्ट्राइकर नवनीत कौर के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच मैचों के दौरे के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया। नवनीत ने 45वें और 58वें मिनट में गोल दागे, जबकि शर्मिला ने 54वें मिनट में गोल किया।

पहले दो क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। नवनीत ने 45वें मिनट में गोल करके खाता खोला इसके बाद शर्मिला ने 54वें मिनट में भारत की बढ़त दोगुनी की। नवनीत ने रैफरी की आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले गोल दागा और टीम को जीत दिला दी।

जिसके बाद भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा ,‘मुझे खुशी है कि हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन गोल किए। इस दौरे से हमें भली भांति पता चल गया कि कहां सुधार करने की जरूरत है। हमें तेज रफ्तार हॉकी खेलनी होगी।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...