इन दिनों पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। चीन से फैले इस वायरस का असर भारत में भी देखने को मिला है। जिसके चलते भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना चीन का दौरा रद्द कर दिया है।
भारतीय टीम को 14 से 25 फरवरी तक चीन के दौरे पर जाना था लेकिन इस वायरस के चलते टीम ने अपना यह दौरा रद्द कर दिया।
भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी ने कहा, ‘हमें चीन जाना था, लेकिन वायरस के कारण दौरा रद्द हो गया। कई दूसरी टीमें भी उपलब्ध नहीं है क्योंकि वे प्रो हॉकी लीग खेल रही हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हॉकी इंडिया और हमारे कोच व्यवस्था कर रहे हैं। ओलिंपिक की तैयारी के लिये बड़ी टीमों से खेलना जरूरी है।’