रविवार को खेले गए ट्राई टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम पूरे मैच के दौरान संघर्ष करती नजर आई। बता दें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया। जिसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना सकी।
भारत की तरफ से स्मृति मंदाना 35 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर 28 रन और 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आई राधा यादव ने 11 रन बनाए। इनके अलावा भारतीय टीम की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी।
भारत के 103 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 104 रन बनाकर जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल का प्रदर्शन किया। एलिस ने पहले गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए और फिर बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदो में 49 रनों की पारी भी खेली।