1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोरोना वायरस के चलते भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने चैंमपियनशिप से लिया नाम वापिस

कोरोना वायरस के चलते भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने चैंमपियनशिप से लिया नाम वापिस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस के चलते भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने चैंमपियनशिप से लिया नाम वापिस

इन दिनों कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। चीन से फैले इस वायरस का असर अब भारत पर भी देखेन को मिल रहा है। खेल हस्तियों से लेकर आम जनता तक कोरोना वायरस से बचने के उपाय खोज रहे है।

इस वायरस के चलते भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने कोरोना वायरस के कारण सोमवार से शुरू हो रही बैडमिंटन एशियाई चैम्पियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया। 11 से 16 फरवरी 2020 के बीच फिलीपींस के मनीला में एशियाई चैम्पियनशिप होनी है।

बयान के मुताबिक, ‘बीएआई ने बैडमिटन एशिया (बीए) से स्वास्थ सुविधाओं को लेकर बात की। बीए से आश्वासन मिलने के बाद बीएआई ने इस पर भारतीय टीम से बात की। पुरुष टीम मनीला जाने के लिए तैयार हो गई है, जबकि माता-पिता और खिलाड़ियों की चिंता के कारण महिला टीम ने अपना नाम वापस ले लिया है। पुरुष टीम 9 फरवरी को मनीला के लिए रवाना होगी।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...