1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ हुए बंद,ICICI Bank और Axis Bank के शेयर में सबसे अधिक रही उछाल

भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ हुए बंद,ICICI Bank और Axis Bank के शेयर में सबसे अधिक रही उछाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ हुए बंद,ICICI Bank और Axis Bank के शेयर में सबसे अधिक रही उछाल

सेंसेक्स सोमवार को 1.12 फीसद या 448.62 अंक की बढ़त के साथ 40,431 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स सोमवार को 40,318 अंक पर खुला था। यह ट्रेडिंग के दौरान अधिकतम 40,519.48 अंक तक और न्यूनतम 40,211.22 अंक तक गया।

बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर रहे। सोमवार को सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और नेस्ले इंडिया के शेयर में दर्ज की गई।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी की बात करें, तो सोमवार को यह 0.94 फीसद या 110.60 अंक की बढ़त के साथ 11,873.05 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान पर और 14 शेयर लाल निशान पर रहे।

सोमवार को 11 सेक्टोरल सूचकांकों में से आठ सूचकांक हरे निशान पर और चार सूचकांक लाल निशान पर रहे हैं। निफ्टी बैंक में सोमवार को 3.12 फीसद, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.53 फीसद, निफ्टी एफएमसीजी में 1.34 फिसद, निफ्टी मेटल में 1.63 फीसद, निफ्टी पीएसयू बैंक में 4.17 फीसद, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 3.16 फीसद और निफ्टी रियल्टी में 1.51 फीसद की बढ़त दर्ज की गई ।

वहीं, इसके विपरीत निफ्टी फार्मा में 1.67 फीसद, निफ्टी मीडिया में 1.60 फीसद, निफ्टी आईटी में 0.68 फीसद और निफ्टी ऑटो में 1.12 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...