1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. इंडियन आर्मी ने खुद के लिए बनाया व्हाट्सएप जैसा ऐप

इंडियन आर्मी ने खुद के लिए बनाया व्हाट्सएप जैसा ऐप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इंडियन आर्मी ने खुद के लिए बनाया व्हाट्सएप जैसा ऐप

भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत मुहीम के तहत, भारतीय सेना ने ‘सिक्योर एप्लीकेशन फॉर द इंटरनेट (SAI)’ नाम की एक सुरक्षित मैसेजिंग एप्लिकेशन को डेवलप और लॉन्च किया है। यह एंड्रॉयड प्लेटफार्म पर एंड-टू-एंड सिक्योर वॉयस, टेक्स्ट और वीडियो कॉलिंग सर्विसेस को सपोर्ट करता है। गुरुवार को रक्षा मंत्रालय ने इसकी घोषणा की।

यह ऐप कमर्शियली रूप से उपलब्ध मैसेजिंग ऐप जैसे वॉट्सऐप, टेलीग्राम, संवाद और जीआईएमएस (GIMS) की तरह ही है और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मैसेजिंग प्रोटोकॉल का उपयोग करता है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि- साई लोकल-इन-हाउस सर्वर और कोडिंग के साथ सुरक्षा सुविधाओं पर काम करता है, जिसे उपयोगिता के अनुसार बदला जा सकता है। फिलहाल ये गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।

बयान के मुताबिक, ऐप्लिकेशन को CERT-in और आर्मी साइबर ग्रुप के पैनल ऑडिटर्स द्वारा परखा गया है। और NIC पर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) के लिए फाइलिंग पर काम चल रहा है। इसके अलावा iOS प्लैटफॉर्म पर ऐप लाने के लिए भी प्रक्रिया चालू है।

मंत्रालय ने एक रिलीज में कहा, ‘आर्मी द्वारा बनाया गया ऐप पहले से उपलब्ध कमर्शल मेसेजिंग ऐप जैसे वॉट्सऐप, टेलिग्राम, SAMVAD और GIMS जैसा है। यह ऐंड-टू-ऐंड एनक्रिप्शन मेसेजिंग प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करता है। SAI लोकल इन-हाउस सर्वर और कोडिंग के साथ सिक्यॉरिटी फीचर्स के साथ बाकी ऐप्स से बेहतर है, इन फीचर्स को जरूरत के मुताबिक बदला जा सकता है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...