1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू का आज अयोध्या दौरा, पढ़ें पूरी खबर..

उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू का आज अयोध्या दौरा, पढ़ें पूरी खबर..

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को अयोध्या आएंगे। लखनऊ से प्रेसीडेंसियल ट्रेन के जरिए उनका आगमन अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पूर्वाह्न 11 बजे होगा। उनकी अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। उनकी सुरक्षा में त्रिस्तरीय घेरा तैयार किया गया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को अयोध्या आएंगे। लखनऊ से प्रेसीडेंसियल ट्रेन के जरिए उनका आगमन अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पूर्वाह्न 11 बजे होगा। उनकी अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। उनकी सुरक्षा में त्रिस्तरीय घेरा तैयार किया गया है।

आईजी केपी सिंह ने बताया कि सभी एजेंसियों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक की गई। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद सीधे सरयू तट पर स्थित सरयू होटल ले जाया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के भुज में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आज सुबह पता चला कि JNU के पास सड़क और आसपास के इलाकों में कुछ झंडे और बैनर लगाए गए हैं। हाल की घटनाओं को देखते हुए इन्हें तुरंत हटा दिया गया है और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया, “मिस्र ने भारत को गेहूं आपूर्तिकर्ता के रूप में मंजूरी दी। हमारे किसानों ने सुनिश्चित किया है कि हमारे अन्न भंडार अतिप्रवाहित हों और हम दुनिया की सेवा के लिए तैयार हैं।”

ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, “राज्य मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने खुद ही इस्तीफा देने का फैसला लिया है और वो आज शाम को इस्तीफा देंगे। जांच अधिकारी या जज बनने के लिए विपक्ष की जरूरत नहीं है, क्योंकि जांच के बाद सब कुछ सामने आएगा।”

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 3,67,213 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 83,11,77,370 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोना के कुल मामले 4,30,39,972 हो गए हैं। सक्रिय मामले 11,191 हैं। कुल रिकवरी 4,25,07,038 पहुंच गई है। कुल मौतों का आंकड़ा 5,21,743 है। कुल वैक्सीनेशन 1,86,30,62,546 है।

ब्रिटेन की मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (MHRA) ने 6 से 11 साल के बच्चों के लिए मॉर्डना कोविड-19 वैक्सीन स्पाइकवैक्स को मंजूरी दे दी है। एमएचआरए की प्रमुख जून रेने ने कहा, ”मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मॉर्डना की बनाई वैक्सीन स्पाइकवैक्स को ब्रिटेन में छह से 11 साल के बच्चों के लिए अधिकृत किया गया है। यह वैक्सीन इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावी है।”

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को अयोध्या आएंगे। लखनऊ से प्रेसीडेंसियल ट्रेन के जरिए उनका आगमन अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पूर्वाह्न 11 बजे होगा। उनकी अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। उनकी सुरक्षा में त्रिस्तरीय घेरा तैयार किया गया है। आईजी केपी सिंह ने बताया कि सभी एजेंसियों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक की गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...