1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दावा, बीजेपी इस बार 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दावा, बीजेपी इस बार 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी

केंद्रीय गृह मंत्री ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कस ली है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दौरे पर हैं। भाजपा डिब्रूगढ़ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन होगा। असम की 14 में से 12 सीटें भाजपा जीतेगी। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि देश भर में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों पर विजयी होगी और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर को कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बावजूद क्षेत्र के तीन राज्यों के हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...