1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कई अच्छी-बुरी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है ये तारीख, पढ़ें

कई अच्छी-बुरी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है ये तारीख, पढ़ें

इतिहास  से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है। इतिहास के पन्नों में 05 मार्च का दिन बेहद महत्वपूर्ण है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

इतिहास  से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है। इतिहास के पन्नों में 05 मार्च का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। 1931 में इसी दिन बापू और तत्कालीन वाइसरॉय लॉर्ड इरविन के बीच एक अहम समझौता हुआ, जिसे इरविन  पैक्ट कहा जाता है। गांधी और इरविन के बीच इस समझौते से पहले आठ बैठकें हुई। साल 1931 में पांच मार्च के दिन दोनों ने एक समझौते पर दस्तखत किए। इसमें तय किया गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सविनय अवज्ञा आंदोलन खत्म करेगी और लंदन में होने वाले गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेगी।

इसमें यह भी तय किया गया कि ब्रिटिश सरकार इंडियन नेशनल कांग्रेस की गतिविधियों पर रोक लगाने वाले सभी आदेश वापस ले लेगी–हिंसा के अलावा सभी अपराधों के मामले में मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे। आज ही के दिन यानी 5  मार्च 1968 में अमेरिकी आंदोलनकारी मार्टिन लूथर किंग जूनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। किंग ने अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिकों के अधिकारों के लिए अहम भूमिका निभाई थी ।

बता दें अमेरिका ने वो दौर भी देखा जब अश्वेत लोगों के लिए बस की आगे की सीटों में बैठने की इजाजत नहीं थी। ऐसे में मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने एक आंदोलन शुरू किया था। इसके सबसे बड़े हीरो थे मार्टिन लूथर किंग जूनियर थे। मार्टिन लूथर किंग ने ये आंदोलन 1955 में मोंटगोमरी बस बॉयकॉट से शुरू किया था। आंदोलन 383 दिनों चला। आखिरकार 1956 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि एफ्रो-अमेरिकी अश्वेत नागरिक नगर निगम के किसी भी बस में कहीं भी बैठ सकते हैं। किंग महात्मा गांधी से बेहत प्रेरित थे। उन्होंने अपनी भारत यात्रा को तीर्थयात्रा जैसा बताया था।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की 5  मार्च 1851 में स्थापना हुई थी सोवियत संघ ने 5  मार्च 1918 में पेट्रोग्राड को हटाकर मॉस्को को रूस की राजधानी बनाया था । 5  मार्च  1990 में सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा की थी । भोपाल गैस त्रासदी की  घटना ने पूरी  दुनिया को हिलाकर रख दिया।

देश के इतिहास की सबसे दर्दनाक और भयानक घटना थी। जिसने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया। गैस की चपेट में आने से करीब 15 हजार लोगों की मौत हुई थी. पांच लाख से अधिक लोग घायल हुए थे। जहरीली गैस के चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की बाद में मौत हो गई. यही नहीं, आज भी हजारों पीड़ित ऐसे हैं, जो जहरीली गैस के प्रभाव से मुक्त नहीं हैं। अभिनेता संजय दत्त के पिता और फिल्म अभिनेता सुनील दत्त ने 5  मार्च  1999 में कोलंबो से 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हजार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा आरम्भ की थी ।

मक्का मदीना में  5  मार्च  2001 में हुए ईद के दौरान भगदड़ में लगभग 40 यात्री मरे थे। 5 मार्च को जन्मे व्यक्ति भगत सिंह की क्रांतिकारी गतिविधियों में सहयोग करने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुशीला दीदी का 5  मार्च 1905 में पंजाब में जन्म हुआ था । ओडिशा के प्रसिद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का 5  मार्च 1916 में जन्म हुआ हुआ था । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान का 5 मार्च 1959 में जन्म हुआ था। 5 मार्च को हुए निधन 5 मार्च को कई  दिग्गजों ने इस दुनिया को अलविदा भी कहा था। 5 मार्च 2010 में भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का निधन हुआ था। जीपी-सीके बिड़ला समूह की स्थापना उनके दिवंगत पिता बीएम बिड़ला ने की थी। कंपनी समूह वाहन, बियरिंग, भारी मशीनें, बिजली पारेषण उपकरण, सीमेंट, पंखे, आईटी और उपभोक्ता सामान आदि निर्माण के कारोबार में लगी है। 29 साल तक सत्ता में रहने वाले सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन का 5 मार्च 1953 में निधन हुआ था ।

1046 : नासिर खुसरो ने अपने मध्यपूर्व सफ़र का आगाज किया और छह साल की इस यात्रा के बाद उन्होंने सफ़रनामा की रचना की, जिसे आज भी फ़ारसी भाषा की श्रेष्ठतम कृतियों में गिना जाता है।

1699 : महाराजा जय सिंह द्वितीय अम्बर के सिंहासन पर बैठे।

1783 : ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की स्थापना।

1931 : गांधी-इरविन संधि के बाद गांधी जी ने अपना सविनय अवज्ञा आंदोलन समाप्त कर दिया।

1953 : सोवियत संघ के जाने-माने नेता जॉसेफ स्टालिन के निधन की अफवाह दुनिया भर में फैल गई। उन्होंने 1928 में सोवियत संघ की सत्ता संभाली थी। एक दिन बाद उनकी मौत की पुष्टि की गई।

1958 : अमेरिका द्वारा फ्लोरिडा के केप केनवरा से छोड़ा गया सैन्य उपग्रह 2 एक्सप्लोरर पृथ्वी के वातावरण में वापस लौट आया और टुकड़े टुकड़े हो गया।

1966 : जापान के माउंट फूजी में ब्रिटिश ओवरसीज़ एयरवेज़ कॉरपोरेशन का एक बोइंग 707 प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 124 लोगों की मौत हो गई।

1970 : परमाणु अप्रसार संधि को लागू किया गया। 24 नवंबर 1969 को इस संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे और इसे 45 देशों ने अनुमोदित किया था।

1987 : इक्वाडोर में एक के बाद एक कई भूकंपों से पूरे देश में भारी तबाही। सड़कें और पुल टूट गए और तेल की प्रमुख पाइपलाइन फट गई और भूस्खलन से गांव के गांव बह गए। करीब 2000 लोगों के मरने का अंदेशा, 75,000 से ज्यादा घायल हुए।

1993 : कनाडा के फर्राटा धावक बेन जानसन द्वारा प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण उसके एथलेटिक्स में भाग लेने पर जीवन भर के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया।

1998 : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम विस्फोट में करीब 32 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा घायल। हमले में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम का हाथ होने का अंदेशा।

2010 : इसरो द्वारा विकसित तीन टन की भार वहन क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफल परीक्षण।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...