1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गर्मी का कहर, दिल्ली में आज 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है तापमान, पढ़ें

गर्मी का कहर, दिल्ली में आज 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है तापमान, पढ़ें

दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। राजधानी में पारा 44 से ऊपर पहुंच गया है। दिन में गर्म हवाएं लोगों का जीना दूभर कर रही हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। राजधानी में पारा 44 से ऊपर पहुंच गया है। दिन में गर्म हवाएं लोगों का जीना दूभर कर रही हैं। राजधानी में अब मई की शुरुआत तक लू रह सकती है।

राजधानी में गुरुवार से ही लू का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आज दिल्ली में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकती है। हालांकि इस दौरान 29 अप्रैल को आंधी भी आएगी। लेकिन इसकी वजह से गर्मी से कुछ राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान विदर्भ, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लू की स्थिति जारी रहेगी। 1 मई तक दिल्ली, 29 अप्रैल तक बिहार, 28-30 अप्रैल के दौरान छत्तीसगढ़ और 28 अप्रैल को गुजरात के उत्तरी हिस्सों में यही स्थिति रहेगी

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में गुरुवार से अगले पांच दिनों के लिए भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है

पंजाब में गुरुवार को तापमान और बढ़ने का अनुमान है। बठिंडा और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने की संभावना है, जबकि शेष पंजाब में लू चलेगी। अधिकतम तापमान पारा 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ऐसी गर्मी साल 2003-04 के बाद पहली बार पड़ी है। अगले कुछ दिनों तक गर्म हवाओं से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। कामकाजी लोग जो बाहर निकल रहे हैं, मौसम की इस बेरूखी की सबसे अधिक मार खाने को मजबूर हैं। पारे की बढ़ोतरी का एहसास ऐसा हो रहा है मानो सीधे आग की भट्टी के सामने जा खड़े हो गए हो। लू चलने का सिलसिला देर रात तक चलने से रातों की चैन भी छीन गई है। दिल्ली व एनसीआर सहित हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तरी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के साथ तेज गर्म हवाएं चलेंगी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...