1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सलमान खुर्शीद के बाद अब स्मृति ईरानी भी लाने जा रही अपनी यह पुस्तक, Blockbuster होने का दावा

सलमान खुर्शीद के बाद अब स्मृति ईरानी भी लाने जा रही अपनी यह पुस्तक, Blockbuster होने का दावा

Now Smriti Irani is also going to bring this book of hers after Salman Khurshid; सलमान खुर्शीद के बाद अब बीजेपी नेत्री स्मृति ईरानी भी लाने जा रही अपनी पुस्तक। Blockbuster होने का दावा। इस दिन लॉन्च होगी यह पुस्तक।

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बाद अब बीजेपी नेत्री स्मृति ईरानी भी बहुत जल्द अपनी एक पुस्तक को लॉन्च करने जा रही है। जो लॉन्च होने से पहले ही सुर्खियों में है। आपको बता दें कि हाल में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद( Salman Khurshid) की किताब सनराइज ओवर अयोध्या (Sunrise Over Ayodhya: Nationhood in Our Times) आई थी। इसने अच्छा खासा विवाद पैदा किया। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी(Smriti Irani) एक किताब ला रही हैं। इसका टाइटल उन्होंने ‘लाल सलाम’ रखा है।

बता दें कि लाल सलाम शब्दों का इस्तेमाल नक्सलियों के लिए किया जाता है। स्मृति की किताब में इसका क्या कनेक्शन है, अभी खुलासा नहीं किया गया है। किताब का कवर भी लाल रंग का है। यह किताब कोई कंट्रोवर्सी खड़ा करेगी या नहीं, यह अभी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह किताब blockbuster साबित होगी।

इस दिन लॉन्च होगी किताब

यह किताब एक राजनीति थ्रिलर है। स्मृति ईरानी ने बुधवार को एक tweet करके किताब का खुलासा किया। प्रकाशक ने एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसके अनुसार किताब 29 नवंबर को सामने आएगी। कहा जा रहा है कि किताब में देश में कानून की सेवा करने वालों की बहादुरी को सामने लाया जा रहा है। यह अप्रैल 2010 की दुखद घटना से प्रेरित है जब दंतेवाड़ा में CRPF के 76 जवान शहीद हो गए थे। ईरानी अपनी किताब के जरिए नक्सली-माओवादी विद्रोही क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करने वाले अधिकारियों को श्रद्धांजलि देना चाह रही हैं।

 

निश्चय ही तीखे तेवर होंगे

लाल सलाम एक उपन्यास बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसे 9 साल की रिसर्च के बाद तैयार किया गया। यानी इसे लिखने तक 10 साल लगे। स्मृति ईरानी के इस उपन्यास में क्या है और प्रकाशक के बारे में वे अधिक बात नहीं कर रहीं। हालांकि इतना जरूर माना जा रहा है कि जिस तरह स्मृति ईरान संसद में अपने आक्रामक तेवर दिखाती रही हैं, वैसा ही इस किताब में भी दिखाई देगा। इस किताब की प्रेरणा स्मृति को कहां और किससे मिली, जल्द वे इसका खुलासा करेंगी। बताया जाता है कि इस किताब पर फिल्म बनाने के राइट्स भी किसी प्रोडक्शन हाउस ने खरीद लिए हैं।

पिछले दिनों कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब ने मचाया था बवाल

10 नवंबर को कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद( Salman Khurshid) की किताब सनराइज ओवर अयोध्या (Sunrise Over Ayodhya: Nationhood in Our Times) का विमोचन किया गया था।  अयोध्या पर केंद्रित इस किताब का विमोचन पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम (P.Chidambaram) ने किया था। यह किताब लगातार विवादों में है। किताब पर विवाद छिड़ते ही सलमान खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

आरोप है कि उन्होंने हिन्दुत्व की आतंकवाद से तुलना करके उसे बदनाम करने की कोशिश की है। वकील विवेक गर्ग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। खुर्शीद ने किताब में जिक्र किया है कि हिंदुत्व ISIS और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी समूहों के समान है। इस पर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने टिप्पणी करते हुए कहा-हम उस व्यक्ति से और क्या उम्मीद कर सकते हैं, जिसकी पार्टी ने सिर्फ इस्लामी जिहाद के साथ समानता लाने के लिए मुस्लिम वोट पाने भगवा आतंकवाद शब्द गढ़ा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...