1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. साध्वी प्रज्ञा : विदेशी महिला के गर्भ से देश भक्त पैदा नहीं हो सकता

साध्वी प्रज्ञा : विदेशी महिला के गर्भ से देश भक्त पैदा नहीं हो सकता

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बीजेपी की तेज और हार्डकोर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस की देश भक्ति पर सवाल खड़े किये है। एमपी राज्य में भोपाल से सांसद प्रज्ञा ने एक सवाल के जवाब में चाणक्य नीति का हवाला देते हुए कहा कि विदेशी महिआ के गर्भ से कभी देश भक्त पैदा नहीं हो सकता है।

दरअसल चीन और भारत के बीच चल रहे तनाव के बीच कांग्रेस के रुख पर उनसे सवाल पूछा गया था जिसके जवाब में उन्होंने ये उत्तर दिया है। साध्वी प्रज्ञा भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंची थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सम्भ्यता, संस्कार और देश भक्ति तीनों ही नहीं बची है। इसके अलावा पीएम मोदी की तारीफ़ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी के पीएम रहते एक इंच ज़मीन भी कोई नहीं ले सकता है।

वहीं प्रज्ञा के इस बयान के जवाब में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने ट्वीट कर उन्हें घेरने की कोशिश की है। उन्होंने ट्विटर पर नाथूराम गोडसे का जिक्र करते हुए लिखा कि कोई भी देशभक्त आतंकवादी नहीं हो सकता है।

कोई गोडसे भक्त देश भक्त नही हो सकता है! जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। आपको बता दे कि प्रज्ञा गोडसे को देशभक्त बता चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...