1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 3 मार्च को कई महान शख्सियत ने जन्म लिया, पढ़ें और जानिए विस्तार से

3 मार्च को कई महान शख्सियत ने जन्म लिया, पढ़ें और जानिए विस्तार से

इतिहास  से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है। क्रिकेट के इतिहास में तीन मार्च के दिन का खास महत्व है। साल के तीसरे महीने का यह तीसरा दिन इस खेल की दो बड़ी घटनाओं का गवाह है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

इतिहास  से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है। क्रिकेट के इतिहास में तीन मार्च के दिन का खास महत्व है। साल के तीसरे महीने का यह तीसरा दिन इस खेल की दो बड़ी घटनाओं का गवाह है।

3 मार्च 2006 को श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए अपना 1000वां अन्तरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया था। यह कारनामा करने वाले मुरलीधरन दुनिया के पहले गेंदबाज बने। यह इत्तफाक है कि इस दिन की दूसरी घटना में भी श्रीलंका की भागीदारी रही। 3 फरवरी 2009 को पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका की क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियाँ चलाईं।

श्रीलंका की टीम दोनो देशों के बीच खेले जा रहे श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के लिए स्टेडियम की तरफ जा रही थी, जब बस को निशाना बनाया गया। घटना के बाद मैच रद्द कर दिया गया। महात्मा गाँधी जी ने 3 मार्च 1939 में यानी आज के ही दिन  सविनय अवज्ञा आन्दोलन का प्रारम्भ किया था। संयुक्त राष्ट्र ने 2013 में 3 मार्च को ‘विश्व वन्य जीवन दिवस’ के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी।

सऊदी अरब में कच्चे तेल की 3 मार्च 1938 में खोज हुई थी। चीन और फ्रांस-ब्रिटेन के बीच 3 मार्च 1857 में युद्ध हुआ था। 3 मार्च को जन्मे व्यक्ति। भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का  3 मार्च 1839 में जन्म हुआ था। आजादी से पहले देश में कल-कारखाने सीमित थे. जमशेदजी नौशेरवांजी टाटा उन चुनिंदा उद्योगपतियों में से हैं, जिन्होंने आजाद भारत को अपने उद्योग-कौशल से नई दिशा दी थी। पारिवारिक तौर-तरीकों से अलग जमशेदजी ने नया कारोबार शुरू किया। माना जाता है कि जमशेदजी ही वह शख्‍स थे, जिन्‍होंने देश को नए तरीकों से बिजनेस करना सिखाया था।

भारत के प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन जसपाल भट्टी जी का 3 मार्च 1955 में जन्म हुआ था। टेलीफोन का आविष्‍कार करने वाले अलेक्‍जेंडर ग्राहम बेल का 3 मार्च  1847 में जन्‍म हुआ था। 03 मार्च को हुए निधन। 3 मार्च को कई  दिग्गजों ने इस दुनिया को अलविदा भी कहा था। मुगल साम्राज्य का आख़िरी शक्तिशाली मुग़ल बादशाह औरंगजेब का 3 मार्च 1707 में अहमदनगर में निधन हुआ था।

उर्दू साहित्‍य के लिए पहला ज्ञानपीठ पुरस्‍कार पाने वाले शायर फिराक गोरखपुरी का 3 मार्च  1982 में निधन हुआ था। उनके बारे मे कहा जाता था। आने वाली नस्लें तुम पर फख्र करेंगी हम-असरों, जब भी उनको ध्यान आएगा तुमने फिराक को देखा है। रघुपति सहाय उर्फ फिराक गोरखपुरी साहित्य की दुनिया में एक बड़ा नाम है-उर्दू अदब की दुनिया में जिन नामों ने गोरखपुर को राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई, उनमें फिराक साहब का नाम सबसे पहले और पूरे अदब के साथ लिया जाता है। उनका एक शेर है। एक मुद्दत से तिरी याद भी आई न हमें और हम भूल गए हों तुझे ऐसा भी नहीं 3 मार्च के महत्वपूर्ण दिवस।

3 मार्च को देश-दुनिया में घटित हुई अन्य घटनाएं इस प्रकार हैं-

 

2009: पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका की टीम की बस पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां चलाईं।

 

2006: श्रीलंका के बल्लेबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए अपना 1000वां अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। वे यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने।

 

2005: अमेरिका के रोमांच प्रेमी स्टीव फोसेट ने बिना रुके विमान से लगातार 67 घंटे तक उड़ान भरकर पृथ्वी का चक्कर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने विमान में ईंधन भी नहीं भरा।

 

1974: तुर्की एयरलाइंस का जेट विमान डीसी 10 अंकारा से लंदन जाते हुए पेरिस के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत हो गई।

 

1971: ऐसी खबर मिली कि चीन ने अपना दूसरा भू-उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया है।

 

1966: BBC ने अगले वर्ष से रंगीन टेलीविजन प्रसारण की अपनी योजना का ऐलान किया।

 

1943: महात्मा गांधी ने 21 दिन से चली आ रही अपनी भूख हड़ताल को समाप्त करने का फैसला किया।

 

1921: देश में संसद की अहम लोक लेखा समिति बनी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...