1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिजली समस्या से परेशान हुईं महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी, पढ़ें पूरी खबर..

बिजली समस्या से परेशान हुईं महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी, पढ़ें पूरी खबर..

झारखंड में लगातार हो रही लोड शेडिंग से जहां आम लोग परेशान हैं  वही अब जनता इतनी परेशान है कि सड़क से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गुस्से का इजहार कर रही है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

झारखंड में लगातार हो रही लोड शेडिंग से जहां आम लोग परेशान हैं  वही अब जनता इतनी परेशान है कि सड़क से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गुस्से का इजहार कर रही है। बिजली की वजह से हर काम ठप हो जाते है। लोगों को बिजली की जरुरत होती है। वही, पावर कट की समस्या से परेशान होने वाले लोगों की लिस्ट में स्टार क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का भी नाम जुड़ गया है।

सोमवार की देर शाम पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने झारखंड में बिजली की समस्या को लेकर ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने ट्वीट करके सरकार से पूछा कि झारखंड में इतने सालों से बिजली की समस्या क्यों है? साक्षी धोनी ने ट्वीट करते हुए सरकार से पूछा है कि झारखंड की एक टैक्स पेयर होने के नाते जानना चाहती हूं कि झारखंड में इतने सालों से बिजली की समस्या क्यों है।

झारखंड में स्थापित पावर प्लांटों से कुल क्षमता प्रतिदिन 4826 मेगावाट बिजली उत्पादित करने की है। फिलहाल, रोजाना 4246 मेगावाट बिजली उत्पादित भी हो रही है, लेकिन राज्य को इसमें से मात्र 1246 मेगावाट बिजली ही मिल पा रही है। शेष 3000 मेगावाट बिजली दिल्ली, पंजाब और केरल को चली जाती है। इधर, बढ़ती गर्मी के बीच झारखंड में बिजली की मांग 2600 मेगावाट तक बढ़ गयी है, जिसमें से बमुश्किल 2200 से 2300 मेगावाट तक की ही आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में लगातार लोड शेडिंग हो रही है। कुल मिलाकर झारखंड में ‘चिराग तले अंधेरा’ वाली स्थिति है।

झारखंड में डीवीसी के दो और टाटा पावर के दो पावर प्लांट हैं। डीवीसी से उत्पादित 2000 मेगावाट में 600 मेगावाट बिजली ही झारखंड को मिल पाती है। शेष बिजली दिल्ली और पंजाब को जाती है। टाटा पावर के जोजेबेड़ा से उत्पादित बिजली टाटा स्टील को मिलती है। वहीं, टाटा पावर व डीवीसी के संयुक्त उपक्रम मैथन पावर से 1000 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है।

झारखंड में बिजली की किल्लत आम लोगों को तो चुभ ही रही थी, अब खास लोगों को भी यह परेशान कर रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रांची के लाल महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी ने राज्य की लचर बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ट्वीट कर उन्होंने पूछा है, जानना चाहती हूं कि झारखंड में वर्षों से बिजली की समस्या क्यों है। राज्य की टैक्स पेयर होने के नाते मैं यह जानना चाहती हूं। गौरतलब है कि आइपीएल मुकाबलों के कारण धौनी तो महाराष्ट्र में हैं, साक्षी परिवार के साथ रांची में ही हैं। रांची समेत पूरे राज्य में बिजली की किल्लत है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...