1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, पढ़ें

देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, पढ़ें

1883 : हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म। 1908 : जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर 28   मई  1996 सहमत हुआ था। चेचन्या रूस के दक्षिणी हिस्से में स्थित गणराज्य है जो मुख्यतः रूस से घिरा है। मगर इसका कुछ हिस्सा पड़ोसी देश जॉर्जिया को भी छूता है। एक समय में चेचन्या अपनी तेल संपदा, अपनी अर्थव्यवस्था और अपने बुनियादी ढांचे के कारण एक संपन्न क्षेत्र माना जाता था मगर स्थानीय अलगाववादियों और रूसी सैनिकों के बीच बरसों से जारी लड़ाई ने चेचन्या को बर्बाद सा कर दिया है। ऐतिहासिक तौर पर चेचन्या पिछले लगभग 200 साल से रूस के लिए मुश्किल बना हुआ है।

1991 में सोवियत संघ टूटा और इसके बाद फिर चेचन्या की आज़ादी का मुद्दा उठा। सोवियत विघटन के तुरंत बाद सोवियत वायु सेना में वरिष्ठ अधिकारी रह चुके दूदायेव ने रूस से अलग होने की घोषणा कर दी। पुतिन सरकार ने मार्च 2003 में एक विवादास्पद जनमत संग्रह करवाया। इसके तहत चेचन्या के लिए नए संविधान को मंज़ूरी दी गई और चेचन्या को और स्वायत्तता दी गई– मगर ये स्पष्ट कर दिया गया कि चेचन्या रूस का हिस्सा है।

नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत इसी दिन यानी 28  मई  में हुआ था. करीब दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद देश में शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता जाती रही. इसके बाद से माओवादी देश की राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हुए। 28 मई 2008 को ही नेपाल के वामपंथी दल को चुनाव में जीत मिली। भारत-नेपाल संबंध 1950 की भारत-नेपाल शांति और मित्रता संधि दोनों देशों के बीच मौजूद विशेष संबंधों का आधार रही है- नेपाल भारत का एक महत्त्वपूर्ण पड़ोसी है और सदियों से चले आ रहे भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संपर्कों/संबंधों के कारण उसकी विदेश नीति में विशेष महत्त्व रखता है।

भारत और नेपाल हिंदू धर्म एवं बौद्ध धर्म के संदर्भ में भी एक आत्मीय संबंध रखते हैं। उल्लेखनीय है कि नेपाल की 80 प्रतिशत आबादी हिंदू धर्म का पालन करती है और बुद्ध का जन्मस्थान लुंबिनी वर्तमान नेपाल में स्थित है 28 मई को हुए निधन भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक महबूब ख़ान का निधन  28 मई 1964 हुआ था।  आजादी से पहले की बात है, फिल्मों ने अभी बोलना शुरू नहीं किया था। साल 1922 में एक गुजराती लड़का मुंबई पहुंचा था। अस्तबल में रहकर घोड़े की नाल ठोका करता था. एक दिन जुनून सवार हुआ, तो उस दौर की मशहूर फिल्म कंपनी ‘इम्पीरियल’ के दरवाज़े पर दस्तक दे दी. लेकिन दरबान ने बाहर से चलता होने का इशारा किया। वो लड़का भी जिद्दी था। दिल का सच्चा और अपने इरादे का पक्का।

उसे पांच साल लगे, लेकिन एक दिन इम्पीरियल फिल्म कंपनी में घुस ही गया. फिल्मों में एक्स्ट्रा का काम मिला, लेकिन अपनी मेहनत से उसमें भी अलग पहचान बना ली. एक दिन यही लड़का फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर निर्माता-निर्देशक बना, जिसने मदर इंडिया जैसी फिल्म बनाई और जिसने पहली बार बॉलीवुड को

1883 : हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म।
1908 : जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।
1959 : दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की।
1961 : मानवाधिकारों के संरक्षण और दुनिया को इनके बारे में जागरूक करने के इरादे से लंदन में एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना की गई। इसे 1977 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1967 : ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 65 साल की उम्र में अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगाकर अपने घर पहुंचे।
1989 : मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनीं।
1996 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।
1996 : रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।
1998 : पकिस्तान ने पांच भूमिगत परमाणु परिक्षण किये।
2008 : नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत।
2008 : अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार सदस्यों पर वित्तीय प्रतिबंध लगाये।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...