1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, पढ़ें

देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, पढ़ें

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है।  मुगल साम्राज्य का शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच 21 अप्रैल 1526 में पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया था। इस युद्ध ने उत्तर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी। इस लड़ाई में पहली बार बारूदी आग्नेयास्त्रों और मैदानी तोपखाने का प्रयोग किया गया था। सन 1526 में काबुल के तैमूरी शासक जहीर उद्दीन मोहम्मद बाबर की सेना ने दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी की सेना को युद्ध में परास्त किया।

21 अप्रैल 1945 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज के सोवियत संघ की सेना ने बर्लिन शहर पर कब्ज़ा करने और हिटलर को मात देने की कोशिशों में आज के दिन मिली जीत को काफ़ी महत्वपूर्ण माना जाता है। 21 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति 21 अप्रॅल 1864 में प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का जन्म हुआ था।

जर्मन समाजशास्त्री मैक्स वेबर का समाजशास्त्रीय विश्लेषण में एक विशेष महत्वपूर्ण स्थान है। मैक्स वेबर समाजशास्त्र के एक ऐसे प्रत्यक्षवादी विद्वान हैं। जिन्होंने अध्ययन विधि को अपने समाजशास्त्रीय विश्लेषण से प्रभावित किया है। समाजशास्त्र की व्याख्या करते हुए मैक्स वेबर ने कहा कि समाजशास्त्र वह विज्ञान है जो सामाजिक क्रिया का निर्वाचनात्मक बोध कराता है। जिसके कारण सामाजिक क्रिया तथा उनकी गतिविधियों तथा परिणामों की कारण सहित व्याख्या संभव हो पाती है।

21 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा लिखने वाले क‍वि मोहम्‍मद इकबाल का 21 अप्रॅल  1938 में निधन हुआ था। अपनी शुरुआती कविताओं में इक़बाल अखंड और स्वतंत्र भारत की बात किया करते थे, जहाँ हिंदू और मुसलमान साथ-साथ रह सकेंगे, लेकिन भाईचारे और बहुलवाद का ये विश्वास जल्द ही एकेश्वरवाद और व्यक्तिवाद में बदलने लगा।

दो दशक बाद 1930 में इलाहाबाद में मुस्लिम लीग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने मुसलमानों के लिए अलग देश का विचार उछाल दिया। लेकिन इक़बाल की इस्लामिक राष्ट्रवाद की विचारधारा में इंसानों के ज़रिए बनाए गए सरहदों के लिए कोई जगह नहीं थी। इक़बाल की शायरी भारतीय मुसलमानों के लिए बुराइयों से लड़ने और कथित तौर पर दीन से भटके हुए लोगों को सही रास्ता दिखाने का एक ज़रिया थीं, लेकिन ब्रितानियों को इससे कोई परेशानी नहीं थी।

1451 : लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।

1526 : मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया और भारत में मुगल शासन की नींव पड़ी।

1895 : अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर ‘पैनटॉप्टिकॉन’ का प्रदर्शन किया गया।

1926 : इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म। उनका पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंद्रा मेरी है और वह सबसे लंबे समय तक इंग्लैंड पर शासन करने का रिकार्ड बना चुकी हैं।

1938 : सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा… के रचयिता मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन।

1941 : यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1945 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के कुछ बाहरी इलाक़ों पर कब्जा कर लिया। इसे हिटलर के खिलाफ एक बड़ी जीत माना गया।

1960 : ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाया गया।

1975 : दक्षिण विएतनाम के राष्ट्रपति थिऊ ने इस्तीफ़ा दिया। टेलीविजन और रेडियो पर अपने संबोधन में उन्होंने अमेरिका को खरी खरी सुनाई।

1987: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत। कार में रखे विस्फोटक में धमाके का आरोप लिट्टे पर लगा। घटना में 300 लोग घायल भी हुए।

1989 : चीन के थ्येनआन मन चौराहे पर छात्रों का विशाल प्रदर्शन।

1996 : भारतीय वायु सेना के अधिकारी संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...