1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. खराब मौसम के चलते दूसरे दिन भी अमरनाथ यात्रा पर रोक, कैंपों में फंसे 20 हजार श्रद्धालु

खराब मौसम के चलते दूसरे दिन भी अमरनाथ यात्रा पर रोक, कैंपों में फंसे 20 हजार श्रद्धालु

कश्मीर घाटी में लगातार तेज बारिश और बर्फबारी के कारण अमरनाथ यात्रा शनिवार को भी दूसरे दिन भी रोक दी गई। श्रद्धालुओं को बेस कैंप बालटाल और पहलगाम में ही रोक दिया गया। इन बेस कैंपों में बीस हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं। प्रशासन यात्रा पर नजर बनाए हुए है और लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। उधर, बालटाल तथा पहलगाम दोनों ट्रैक से श्रद्धालुओं के सातवें जत्थे को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। मौसम का मिजाज देखते हुए प्रशासन यात्रा को लेकर विचार कर रहा है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

जम्मूः कश्मीर घाटी में लगातार तेज बारिश और बर्फबारी के कारण अमरनाथ यात्रा शनिवार को भी दूसरे दिन भी रोक दी गई। श्रद्धालुओं को बेस कैंपों बालटाल और पहलगाम में ही रोक दिया गया। इन बेस कैंपों में बीस हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं। प्रशासन यात्रा पर नजर बनाए हुए है और लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। उधर, बालटाल तथा पहलगाम दोनों ट्रैक से श्रद्धालुओं के सातवें जत्थे को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। मौसम का मिजाज देखते हुए प्रशासन यात्रा को लेकर विचार कर रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने चौबीस घंटे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को जम्मू से पहलगाम के लिए गए 4600 यात्रियों के जत्थे को रामबन जिले के चंद्रकोट यात्री निवास में रोक लिया गया। बालटाल रूट के 2639 श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति दी गई थी। यात्रा ट्रैक पर पहले से रुके 2670 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। बालटाल रूट पर रेलपथरी के पास भूस्खलन के चलते यात्रा मार्ग को क्षतिग्रस्त हुआ है। पवित्र अमरनाथ गुफा के साथ-साथ दोनों यात्रा मार्गों पर गुरुवार रात से ही भारी बारिश हो रही है जिसके चलते यात्रा स्थगित है।

अधिकारियों ने बताया कि नुनवान पहलगाम कैंप में 3200 और बालटाल में चार हजार यात्रियों को रोका गया है। तेज बारिश के चलते बालटाल आधार शिविर से पवित्र गुफा की ओर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन होने से रास्ता अवरुद्ध हो गया था। ट्रैक पर तेज बहाव के साथ भारी मात्रा में मलबा आ गया है। इसके चलते ट्रैक बाधित हो गया। यात्रा मार्ग पर फंसे हुए कई यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...