1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से तबाही, हिमाचल प्रदेश में 9 लोगों की मौत

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से तबाही, हिमाचल प्रदेश में 9 लोगों की मौत

कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। वहीं शुरुआती दिनों में भारी बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में भारी बारिश के कारण भारी तबाही का वातावरण बना हुआ है। असम, जम्मू-कश्मीर, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तबाही मचनी शुरू हो गई है। राज्य सरकारें लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम कर रही हैं। तो वहीं यहां पर पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी खास पहल की जा रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्लीः कई राज्यों में मानसून ने पहुंच चुका है। वहीं शुरुआती दिनों में भारी बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में भारी बारिश के कारण भारी तबाही का वातावरण बना हुआ है। असम, जम्मू-कश्मीर, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तबाही मचनी शुरू हो गई है। राज्य सरकारें लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम कर रही हैं। तो वहीं यहां पर पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी खास पहल की जा रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हिमाचल के नेशनल हाइवे पर तगड़ा जाम देखने को मिल रहा है। यहां पर कई गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं। लोगों को जाम में घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं असम के जिला बारपेटा में भारी बारिश के कारण करीब 170 लाख  लोग प्रभावित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। जिससे अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। चार घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि 28 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रधान सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि अनुमानित नुकसान लगभग 104 करोड़ रुपये है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आज के लिए ऑरेंज अलर्ट और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जून में औसत से अधिक बारिश की संभावना है।

वहीं, प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण 300 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश का मौसम 2 जुलाई तक खराब बने रहने के आसार हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू में बादल फटने से बाढ़ आ गई है। राज्य में भारी बारिश से कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है। इसकी वजह से मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई मार्ग बंद हो गए हैं। बीती रात कुल्लू के मोहल में भारी बारिश में कई वाहन बह गए और क्षतिग्रस्त हो गए। जेसीबी वाहन की मदद से वाहनों को निकाला गया। पंडोह-मंडी एनएच पर चारमील से सातमील के बीच कई जगह भूस्खलन हुआ है। वहीं देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। हरियाणा-मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...