1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. बीजेपी ने कई राज्यों के अध्यक्ष बदले, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…

बीजेपी ने कई राज्यों के अध्यक्ष बदले, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ साथ इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपने अपने हिसाब से तैयारियों में जुट गए हैं। चुनावी तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी कमर कस ली है। इसी कड़ी में बीजेपी ने कई राज्‍यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024 के साथ साथ इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपने अपने हिसाब से तैयारियों में जुट गए हैं। चुनावी तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी कमर कस ली है। इसी कड़ी में बीजेपी ने कई राज्‍यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। जिसके तहत तेलंगाना में किशन रेड्डी, पंजाब में सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश में डी. पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

(बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड बीजेपी)

बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें झारखंड में बीजेपी का कद्दावार नेता माना जाता है। मरांडी राज्य के पहले मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय करवा लिया था। गौरतलब है कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं, वर्तमान में एनडीए गठबंधन के पास 12 सीट हैं।

(सुनील जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब बीजेपी)

वहीं सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। जो बाद में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। सुनील जाखड़ को इससे पहले राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था।

(डी. पुरंदेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष, आंध्र प्रदेश बीजेपी)

आंध्र प्रदेश बीजेपी की कमान अब डी. पुरंदेश्वरी के हाथों में होगी। पुरंदेश्वरी टीडीपी के संस्थापक रहे एनटी रामाराव की बेटी हैं। इससे पहले वो पार्टी की महासचिव भी रह चुकी हैं।

(जी किशन रेड्डी, प्रदेश अध्यक्ष, तेलंगाना बीजेपी)

वहीं बीजेपी ने जी किशन रेड्डी को तेलंगना की कमान सौंपी है। जी. किशन रेड्डी मोदी सरकार में मंत्री हैं। तेलंगाना में जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए बीजेपी के लिए तेलंगाना अहम राज्य है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...