1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी और पत्थरबाजी, Facebook पर खुद शेयर की तस्वीर

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी और पत्थरबाजी, Facebook पर खुद शेयर की तस्वीर

Arson and stone pelting at Congress leader Salman Khurshid's house; कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी और पत्थरबाजी। सलमान खुर्शीद ने फेसबुक पर शेयर की जानकारी।

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी और पत्थरबाजी की खबरें सामने आई है। इस बात की जानकारी खुद सलमान खुर्शीद ने दी। आपको बता दें कि खुर्शीद ने यह जानकारी फेसबुक पर तस्वीरें साझा करते हुए खुद यह जानकारी दी है। बताया गया है कि उत्तराखंड के नैनीताल में सलमान खुर्शीद के घर पर कुछ लोगों ने सोमवार को हमला बोल दिया। सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ के कुछ अंश की वजह से हिंदू संगठनों का गुस्सा उनके खिलाफ फूट पड़ा है।

सीनियर कांग्रेस लीडर सलमान खुर्शीद ने खुद फेसबुक पर तस्वीरें पोस्ट करके यह जानकारी दी है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि तो अब इस तरह की बहस होगी। शर्म एक बहुत अप्रभावी शब्द है। इसके अलावा मुझे अभी भी उम्मीद है कि हम एक दिन एक साथ आयेंगे। सलमान खुर्शीद ने जो तस्वीरें फेसबुक पर साझा की हैं, उसमें कांच टूटे दिख रहे हैं, एक लकड़ी का टुकड़ा जमीन पर पड़ा है। लॉन में कुछ लोगों ने आग लगा रखी है। उनमें से एक के हाथ में बीजेपी का झंडा है।

आपको बता दें कि सलमान खुर्शीद की यह किताब अयोध्या विवाद पर आये कोर्ट के फैसले पर आधारित है। आरोप है कि सलमान खुर्शीद ने इस पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे खूंखार आतंकवादी संगठनों से कर दी है। इतना ही नहीं, सलमान खान ने हिंदुत्व की राजनीति को बेहद खतरनाक करार दिया है। जब विवाद बढ़ा, तो सलमान ने सफाई दी कि उनकी किताब को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि उन्होंने हिंदू या हिंदुत्व को आतंकवादी संगठन नहीं कहा। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले आयी सलमान खुर्शीद की इस किताब पर बड़ी बहस छिड़ गयी है। कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं ने खुद को सलमान खुर्शीद से अलग कर लिया है। ज्ञात हो कि सलमान खुर्शीद के खलाफ हल्द्वानी में एक केस दर्ज कराया गया है।

सलमान खुर्शीद की गिरफ्तारी की मांग

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़े विकास ने सलमान खुर्शीद पर पहले भी अपने बयानों से हिंदू धर्म को अपमानित करने का आरोप लगाया है। कहा है कि उन्होंने देशविरोधी बयान भी दिये हैं। इसलिए सलमान खुर्शीद पर आईपीसी की धारा-153ए, 505ए, 505(1), 505(2) के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। विकास ने कहा कि सलमान खुर्शीद को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...