1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अखिल भारतीय कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उम्मीदवारों की सूची तैयार की

अखिल भारतीय कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उम्मीदवारों की सूची तैयार की

All India Congress prepared its list of candidate candidates... कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उम्मीदवरो की सूची तैयार कर दी है। इसके अलावा एक परिवार एक नियम को खारिज किया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:खुशी पाल

पंजाब के विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय कमेटी ने धीरे-धीरे अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। दरअसल, पंजाब के विधानसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची तैयार कर रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने की सूची तैया

आपको बता दें कि हाल ही में मंगलवार को पार्टी ने अपने 23 प्रत्याशियों के नामों का खुलासा किया है। पहली सूची में 86 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। वहीं, दोनों सूची को मिलाकर अब तक 109 सीटों के नाम तैयरा हो गए है। इसके अलावा 8 सीटों के नाम तैयार करने रहते है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉर मेमोरियल पर शहीदों को किया नमन..

सूची में तैयार प्रत्याशियों के नाम जानिए….

  1. डेराबस्सी से दीपइंदर सिंह ढिल्लों
  2. खरड़ से विजय शर्मा टिंकू
  3. भोआ आरक्षित सीट पर जोगिंदर पाल
  4. बटाला से अश्विनी सेखड़ी
  5. खडूर साहिब से रमनजीत सिंह सिक्की
  6. नकोदर से डॉ. नवजोत सिंह दहिया
  7. बंगा आरक्षित सीट से त्रिलोचन सिंह सूंध
  8. समराला से राजा गिल
  9. साहनेवाल से विक्रम बाजवा
  10. गिल आरक्षित सीट से कुलदीप सिंह वैद्य
  11. जगरांव आरक्षित सीट से जगतार सिंह जग्गा
  12. गुरु हरसहाय से विजय कालरा
  13. फाजिल्का से दविंदर घुबाया
  14. मुक्तसर से करण कौर बराड़
  15. कोटकपूरा से अजयपाल सिंह संधू
  16. जैतो आरक्षित सीट से दर्शन सिंह दिलवान
  17. सरदूलगढ़ से बिक्रम सिंह मोफर
  18. दिड़बा आरक्षित सीट से अजायब सिंह रातौल
  19. सुनाम से जसविंदर सिंह धीमान
  20. महलकलां आरक्षित सीट से हरचंद कौर
  21. अमरगढ़ से स्मित सिंह
  22. शुतराना आरक्षित सीट से दरबारा सिंह
  23. फिरोजपुर ग्रामीण आरक्षित सीट से आशू बांगड़

    ‘एक परिवार एक टिकट नियम’ को किया खारिज

आपको बता दें कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले एक परिवार एक टिकट का नियम लागू किया था लेकिन दूसरी सूची में इस नियम को खारिज कर दिया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व CM राजिंदर कौर भट्ठल को लहरगागा से उतारा था और उनके दामाद विक्रम बाजवा को साहनेवाल से उतारा है। आपको बता दें कि इस नियम के अनुसार एक परिवार से केवल एक ही उम्मीदवार चुनाव में खड़ा हो सकता है। इसी नियम के चलते चन्नी के भाई डॉ. मनोहर को भी टिकट नहीं दिया गया था। इसके अलावा सिद्धू के भांजे स्मित सिंह को अमरगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है।

तीन मौजूदा विधायक को टिकट नहीं दिया
वहीं, कांग्रेस की दूसरी सूची के ओर गौर करें तो तीन इस नियम के चलते तीन प्रत्यशियों को टिकट देने से इंकार किया गया है।

तीन प्रत्याशियों के नाम…..

  1. समराला से अमरीक ढिल्लों शामिल हैं की जगह कांग्रेस ने राजा गिल को सीटं दी है।
  2. शुतराना आरक्षित सीट से दरबारा सिंह को टिकट मिला है। यहां से निर्मल सिंह विधायक हैं।
  3. फिरोजपुर ग्रामीण की विधायक सतकार कौर की जगह बांगर को टिकट दिया गया है।
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...