1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए दिया 164 रनों का लक्ष्य

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए दिया 164 रनों का लक्ष्य

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए दिया 164 रनों का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच मैचों की सीरीज का आखिरी और पांचवा मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया।

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 45 रन बनाए और श्रेयस अय्यर ने 33 रन बनाए।

बात दें इस मैच में पारी की शुरूआत के. एल. राहुल और संजू सैमसन ने की। संजू सैंमसन ने एक बार फिर टीम को निराश किया और 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। केएल राहुल और रोहित शर्मा ने मिलकर दूसरे विकट के लिए 88 रन जोड़े। राहुल 45 रन के निजी स्कोर पर बेनेट को अपना विकेट दे बैठे।

बता दें इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी गई है विराट कोहली ने खुद को आराम देने का फैसला किया। जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...