साउथ अफ्रीका में चल रहें अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने जगह बना ली है। चैम्पियन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। तो दूसरी तरफ शुक्रवार को खेले सुपर लीग क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से मात दी और सेमीफाइनल में जगह पक्की की। अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान के सामने रखा। जवाब में पाकिस्तान ने 53 गेंदें शेष रहते ही 4 विकेट खोकर 190 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
उससे पहले भारत ने 27 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 234 रनों का लक्ष्य रखा था। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 159 रनों पर ही सिमट गई।
पहला सेमीफाइनल 4 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 6 फरवरी को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला 9 फरवरी को होगा। बता दें भारतीय टीम ने यह खिताब सबसे ज्यादा 4 बार अपने नाम किया है।