1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND VS NZ: सीरीज को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

IND VS NZ: सीरीज को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND VS NZ: सीरीज को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

रविवार को टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मैच को जीतकर सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरेगी, मेजबान न्यूजीलैंड की टीम लगातार चार मैच हारने के बाद अब इस मैच में सम्मान बचाने के लिए खेलेगी।

कीवी टीम को पिछले दो मैचों में सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच भी भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 से खेला जाएगा। आंकड़े बताते हैं कि यहां के बे ओवल मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होता है।

भारत अगर यह सीरीज 5-0 से भी जीत जाता है तो टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बाद पांचवें स्थान पर आ जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए कप्तान विराट कोहली ने पिछले मैच में कुछ प्रयोग किए, कोहली ने संजू सैमसन और शिवम दुबे पर एक बार फिर से दांव लगाया लेकिन इस बार भी दोनों ने कप्तान को निराश किया।

पिछले मैच की बात करे तो कीवी कप्तान केन विलियमसन कंधे की चोट के चलते मैच से बाहर थे। लेकिन रविवार को होने वाले मैच में विलियमसन एक फिर से अपनी दोहरी भूमिका में नजर आएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...