भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की वनड़े सीरीज का पहला मैच जीतकर न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। लगतार पांच टी-20 मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड की यह पहली जीत थी। पहले मैच में भारत को अपनी खराब गेंदबाजी और फील्डिंग के कारण हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया अब पहले मैच में हुई क1मियों को भुलाकर रविवार को ऑकलैंड के मैदान पर जीत के साथ सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी।
इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच हारने के बाद वापसी करके वनडे सीरीज जीती थी। अब देखने वाली बात होगी कि क्या भारतीय टीम न्यूजीलैंड में भी ऐसा कुछ कारनामा कर पाएगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
पहले वनड़े मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 347 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम के गेंदबाजो को बिना कोई मौका दिए आसानी से जीत हासिल कर ली।