भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने लगातार शुरू के चार मैच जीतकर 4-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के दो मुकाबले बेहद ही रोमांचक रहे। पिछले दो मुकाबले टाई रहे जिसके बाद सुपर ओवर से मैच का नतीजा निकाला गया और दोनों मैच में टीम इंडिया ने बाजी मारी।
आखिरी टी-20 मैच में टीम इंडिया रविवार को उतरेगी, तो उसकी नजरें न्यूजीलैंड का 5-0 से सूपड़ा साफ करने पर लगी होगी। माउंट माउंगानुई में यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
भारत अगर यह सीरीज 5-0 से भी जीत जाता है, तो टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बाद पांचवें स्थान पर आ जाएगा।ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए कप्तान विराट कोहली ने पिछले मैच में कुछ प्रयोग किए कोहली ने संजू सैमसन और शिवम दुबे पर एक बार फिर से दांव लगाया। लेकिन इस बार भी दोनों ने कप्तान को निराश किया।
पिछले मैच की बात करे तो कीवी कप्तान केन विलियमसन कंधे की चोट के चलते मैच से बहार थे। लेकिन रविवार को होने वाले मैच में विलियमसन एक फिर से अपनी दोहरी भूमिका में नजर आएंगे।