नई दिल्ली : टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने एक पुराने परंपरा को लौटाने को लेकर फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों से नए खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित कैप दिलाने की पुरानी परंपरा फिर से जीवंत कर दी है। अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने गुरुवार को श्रेयस अय्यर को भारत की ‘टेस्ट कैप’ प्रदान की।
🎥 A moment to cherish for @ShreyasIyer15 as he receives his #TeamIndia Test cap from Sunil Gavaskar – one of the best to have ever graced the game. 👏 👏#INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/kPwVKNOkfu
— BCCI (@BCCI) November 25, 2021
आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों से राष्ट्रीय कैप हासिल करने की परंपरा रही है। भारत में भी पहले ऐसी परंपरा थी लेकिन पिछले कुछ समय से कप्तान या कोई सीनियर खिलाड़ी या सहयोगी स्टॉफ का सदस्य ही पदार्पण करने वाले खिलाड़ी को कैप सौंपता था।
इससे पहले टी20 श्रृंखला के दौरान द्रविड़ ने हर्षल पटेल को राष्ट्रीय टीम की कैप प्रदान करने के लिये सीमित ओवरों के सबसे सफल भारतीय गेंदबाजों में से एक अजित अगरकर को आमंत्रित किया था।
🎥 🎥 Congratulations to @HarshalPatel23 who is set to make his #TeamIndia debut. 👏 👏@Paytm #INDvNZ pic.twitter.com/n9IIPXFJQ7
— BCCI (@BCCI) November 19, 2021
श्रेयस अय्यर भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 303वें खिलाड़ी बने। न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस से पहले अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज गावस्कर ने उन्हें कैप प्रदान की। द्रविड़ ने गावस्कर को इस विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस लम्हे का वीडियो शेयर किया और लिखा कि,’श्रेयस अय्यर के लिए गौरव का पल, जिन्हें दिग्गज सुनील गावस्कर ने सौंपी टेस्ट कैप।’ इस वीडियो में हेड कोच राहुल द्रविड़ भी नजर आ रहे हैं। कैप देने के बाद गावस्कर ने अय्यर को कुछ टिप्स भी दिए।
गौरतलब है कि इससे पहले टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान रांची में द्रविड़ ने हर्षल पटेल को राष्ट्रीय टीम की कैप प्रदान करने के लिए सीमित ओवरों के सबसे सफल भारतीय गेंदबाजों में से एक अजित अगरकर को आमंत्रित किया था। वहीं पहले मुकाबले में वेंकटेश अय्यर को उन्होंने खुद कैप सौंपी थी।
इससे पहले श्रीलंका दौरे पर गई युवा भारतीय टीम के साथ भी राहुल द्रविड़ बतौर कोच गए थे। उस दौरे पर भी राहुल द्रविड़ द्वारा एक परंपरा रखी गई थी कि टीम के सीनियर खिलाड़ी, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव आदि द्वारा युवा खिलाड़ियों को टीम की कैप दी गई थी।