1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND VS NZ 1st ODI: टेलर के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया

IND VS NZ 1st ODI: टेलर के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND VS NZ 1st ODI: टेलर के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की वनड़े सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से अपने नाम किया है। हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में यह मैच खेला गया। तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने 1-0 की बढत हासिल कर ली है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 347 रन बनाए। श्रेय्यस अय्यर ने शानदार 107 गेंदो में 103 रनों की पारी खेली तो के.एल. राहुल ने ताबड़तोड़ नाबाद 88 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरूआत अच्छी रही। पारी की शुरूआत करने आए मार्टिन गुप्टिल और निकोल्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। गुप्टिल को 32 रन के निजी स्कोर पर शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजा।

उसके बाद न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट भी जल्दी गिर गया। न्यूजीलैंड ने 109 रनों पर अपने 2 विकेट गवां दिए। लेकिन उसके बाद पिच पर आए रोस टेलर ने निकोल्स के साथ मिलकर तेजी से रन बनाना शुरू किया। निकोल्स को 78 रन बनाकर कुलदीप यादव को अपना विकेट दे बैठे।

निकोल्स के आउट होने के बाद कप्तान टॉम लाथम मैदान पर आए। लाथम ने टेलर के साथ मिलकर तेजी से रन बनाना शुरू किया और न्यूजीलैंड को जीत की ओर ले गए। लाथम 48 गेंदो पर 69 रन बनाकर आउट हुए। टेलर ने महज 84 गेंदो पर 109 रनों की नाबाद पारी खेली ओर लगातार पांच मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड को जीत दिलाई।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...