1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कोरोना से जान बचाने के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन ले जा रहा विमान ग्वालियर में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, उतरते वक्त रनवे से फिसला

कोरोना से जान बचाने के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन ले जा रहा विमान ग्वालियर में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, उतरते वक्त रनवे से फिसला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना से जान बचाने के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन ले जा रहा विमान ग्वालियर में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, उतरते वक्त रनवे से फिसला

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

ग्वालियर: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। पिछल कुछ समय से दिन की शुरुआत होते ही, कुछ न कुछ मनहूस खबर सुनने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी दिन की शुरुआत होते ही एक मनहूस खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश सरकार एक विमान ग्वालियर हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खास बात यह है कि विमान रेमडेसिविर इंचेक्शन लेकर जा रहा था।

आपको बता दें कि गुरुवार रात हवाई अड्डे पर उतरते समय तकनीकी खराबी के कारण फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोनो पायलट सुरक्षित हैं, उनको मामूली चोटें आई हैं। ग्वालियर SP अमित सांघी ने बताया कि हादसा ग्वालियर के महाराजपुर हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। उन्होंने कहा कि यह विमान उतरते वक्त रनवे से थोड़ा सा फिसल गया।

उन्होने आगे जानकारी दी कि  पायलट और सह पायलट को मामूली चोटें आई हैं। वे दोनों सुरक्षित हैं और इंजेक्शन भी सुरक्षित हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शनों की प्रदेश में चल रही कमी के चलते जल्द से जल्द कोविड-19 के मरीजों को यह इंजेक्शन मुहैया कराने के लिए इस विमान को सेवा में लगाया था।

कोरोना महामारी से मध्य प्रदेश में भी हाहाकार मचा हुआ है, लोग ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से दम तोड़ रहे हैं। शिवराज सरकार ने राज्य में कोरोना के हालात को देखते हुए राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। प्रदेश में पहले से ही वीकेंड लॉकडाउन होने की वजह से लॉकडाउन 17 मई सुबह 6 बजे तक रहेगा। शनिवार (15 मई) और रविवार (16 मई) को लॉकडाउन का स्टैंडिंग ऑर्डर पहले से ही लागू है।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब गांवों में भी संक्रमण फैल रहा है। ऐसे में जरा भी ढिलाई की, तो बड़े संकट में फंस जाएंगे। कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने का फैसला स्थानीय स्तर पर होगा। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप सबकी सहमति से निर्णय लेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस, बीजेपी के सदस्यों समेत समाजसेवियों को मिलकर कोरोना से लड़ने के लिए अपने-अपने इलाकों में व्यवस्थाएं करने को कहा। मुख्यमंत्री के ऐलान से पहले ही होशंगाबाद समेत प्रदेश के कई जिलों में 15 मई तक कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया जा चुका था।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 88,614 पहुंच गई है। हालांकि पॉजिटिविटी रेट घट कर 18.2% हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में 1,782, भोपाल में 1,584, ग्वालियर में 1020 और ग्वालियर में 870 नए संक्रमित मिले है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6 लाख 37 हजार 404 हो गई है। जबकि स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 5 लाख 42 हजार 632 हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...