अपने परिवार के लिए और अपने घर के लिए आप बहुत कुछ खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे। त्योहारों पर हर कोई चाहता है कि उसके घर कोई खास वस्तु का आगमन हो, जो पूरे परिवार में खुशियां भर दे और यह एक कार भी हो सकती है।
आपमें से कई लोग इस फेस्टिव सीजन में कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे। चाहे आप अपनी पहली कार खरीद रहे हों या फिर एक अन्य नई कार खरीदना चाहते हों, एक कार लोन (car loan) आपकी खरीदारी को आसान बना देता है।
आमतौर पर कार लोन तीन से पांच साल के लिए होता है, लेकिन कुछ कर्जदाता सात साल तक के लिए भी कार लोन की पेशकश करते हैं। एक लंबी अवधि के लोन का मतलब है छोटी ईएमआई, जो कार लोन को और आसान बना देता है, लेकिन आपको कुल मिलाकर ब्याज के रूप में अधिक राशि देनी होती है।
आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक कार लोन पर 7.90 से 8.80 फीसद तक ब्याज दर ले रहा है। यहां ईएमआई 2,023 से 2,066 रुपये बनेगी। यहां प्रोसेसिंग फीस 3,500 से 8,500 रुपये है, जो लोन राशि पर आधारित है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) कार लोन पर 6.85 से 7.80 फीसद तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यहां ईएमआई 1,973 से 2,018 रुपये बनेगी। यहां प्रोसेसिंग फीस प्रति आवेदन 500 रुपये तक है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) कार लोन पर 7.15 से 7.50 फीसद तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यहां ईएमआई 1,987 से 2,004 रुपये बनेगी। यहां प्रोसेसिंग फीस प्रति 1,000 रुपये+जीएसटी है।
पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) कार लोन पर 7.10 से 7.45 फीसद तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यहां ईएमआई 1,985 से 2,001 रुपये बनेगी। यहां फेस्टिव सीजन के दौरान प्रोसेसिंग फीस में पूरी तरह छूट मिल रही है।
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) कार लोन पर 7.25 से 10.25 फीसद तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यहां ईएमआई 1,992 से 2,137 रुपये बनेगी। यहां प्रोसेसिंग फीस लोन राशि की 0.50 फीसद (न्यूनतम 2,500 रुपये व अधिकतम 10,000 रुपये)+जीएसटी है।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) कार लोन पर 7.30 से 7.80 फीसद तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यहां ईएमआई 1,994 से 2,018 रुपये बनेगी। यहां 31 दिसंबर 2020 तक प्रोसेसिंग फीस में पूरी छूट है।
नैनिताल बैंक (Nainital Bank) कार लोन पर 7.40 से 8.50 फीसद तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यहां ईएमआई 1,999 से 2,052 रुपये बनेगी। यहां प्रोसेसिंग फीस में पूरी छूट है।