1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. चौथे टी20 मुकाबले में ICC ने लगाया टीम इंडिया पर जुर्माना, काटी 40 फीसदी मैच फीस

चौथे टी20 मुकाबले में ICC ने लगाया टीम इंडिया पर जुर्माना, काटी 40 फीसदी मैच फीस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चौथे टी20 मुकाबले में ICC ने लगाया टीम इंडिया पर जुर्माना, काटी 40 फीसदी मैच फीस

शुक्रवार को वेलिंग्टन के मैदान पर खेले गए सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में ICC ने भारतीय टीम की एक गलती के लिए जुर्माना लगाते हुए , टीम की 40 फीसदी मैच फीस काटी है। टीम इंडिया पर चौथे टी-20 मैच में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी के कारण आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। बता दें आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2.1 के अनुसार धीमी ओवर गति के कारण खिलाड़ियों की मैच फीस से प्रति ओवर 20 प्रतिशत की कटौती की जाती है। यही कारण है कि टीम द्वारा दो ओवर कम किए जाने की वजह से 40 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है।

क्रिस ब्रॉड की अध्यक्षता वाली मैच रेफरी के पैनल ने भारतीय टीम द्वारा तय समय सीमा में दो ओवर कम करने पर यह फैसला सुनाया है। टीम के कप्तान विराट कोहली ने गलती और सजा दोनों को मान लिया है, ऐसे में इस मामले में आगे कोई और सुनवाई नहीं होगी। बता दें टीम इंडिया फिलहाल चार मैच जीतकर सीरीज में 4-0 से आगे चल रही है।

अगर टीम इंडिया कल होने वाला मैच जीत जाती है तो न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार टी20 द्विपक्षीय सीरीज जीतकर इतिहास रच देगी। जबकि कप्तान कोहली भी पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 सीरीज खेल रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...