1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पति की बड़ी जिद, नहीं बनायेगा पत्नी के साथ संबंध, आसाराम के जेल से छूटने तक करेगा ब्रह्मचर्य का पालन

पति की बड़ी जिद, नहीं बनायेगा पत्नी के साथ संबंध, आसाराम के जेल से छूटने तक करेगा ब्रह्मचर्य का पालन

By: Amit ranjan 
Updated:
पति की बड़ी जिद, नहीं बनायेगा पत्नी के साथ संबंध, आसाराम के जेल से छूटने तक करेगा ब्रह्मचर्य का पालन

नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों से लगातार पति और पत्नी से जुड़े ऐसे कई मामले सामने आते रहे है, जिसे लेकर लगातार पति और पत्नी के नाजुक संबंधों पर भी सवाल खड़ा किया जाने लगा है। जिस संबंध को लेकर अब लोगों ने ये भी कहना शुरू कर दिया है, की जिस संबंध को लोग सबसे अधिक पवित्र मानते थे, समाज के कुछ लोगों और सोचों की वजह से उस पर भी सवाल खड़े होने लगे है।

आपको बता दें कि एक ऐसा ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने संबंध के लिए भोपाल के महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में गुहार लगाई है। पत्नी का कहना है कि पति की जिद है कि जब तक उसके आराध्य बाबा (आसाराम बापू) जेल से नहीं छूटेंगे, तब तक वह ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करेगा। इस मामले में पत्नी ने शादी बचाने की गुहार लगाई है। उसने बताया कि शादी के दो साल बाद भी पति ब्रह्मचर्य व्रत का पालन किए हुए हैं। पत्नी का ससुराल पक्ष पर आरोप है कि पूरा परिवार ही बाबा का भक्त है। यह बाबा यौन शोषण के मामले में जेल में बंद है।

पत्नी का कहना है कि बाबा के नाम पर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है। बाबा को छुड़वाने के नाम पर उसके मायके वालों से 12 लाख रुपये की मांग भी की गई है। 27 वर्षीय पत्नी ने बताया कि उसकी शादी एक मेट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। पति गुजरात में सरकारी विभाग में पदस्थ है। परिवार भोपाल छोड़ वहीं बसने की योजना बना रहा है। पत्नी ने कहा कि शादी की पहली रात ही पति ने उसे कह दिया था कि वह छह माह तक ब्रह्मचर्य का पालन करेगा। छह माह में वह बाबा को छुड़वाने के लिए पैसा इकठ्ठा करने में जुटा है। दो साल बाद अब पति का कहना है कि यदि गृहस्थी शुरू करना चाहती हो तो बाबा को छुड़वाने के लिए तुम पैसा दे दो। पत्नी ने कहा कि इस बात पर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है।

आपको बता दें कि इस मामले को लेकर पति को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन कोविड के कारण उसने आने से मना कर दिया है। पत्नी ने कहा कि शादी के अगले ही दिन पति ने कहा कि बाबा ने उसे सपने में आकर बताया है कि पत्नी मनहूस है। पति रोटी जल जाने या दूध गिर जाने जैसी मामूली बात पर भी उसे मनहूसियत का ताना देते हैं। पति सहित ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं और कहते कि सपने में बाबा ने ऐसा करने के लिए कहा था। पत्नी ने कहा कि अब परिवार गुजरात शिफ्ट हो रहा है, लेकिन वह जाने से डर रही है। कहीं बाबा के सपने की आड़ में उसके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए।

आपको बता दें कि पति के इन सभी हरकतों से पत्नी बेहद घबराई हुई है। हालांकि पति और पत्नी दोनों को दोबारा काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया हैं, लेकिन पति ने फिलहाल आने से मना कर दिया। मई के पहले हफ्ते में आने की बात कही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...