1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. पंचहोल डिस्पले के साथ Huawei P40 Lite 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

पंचहोल डिस्पले के साथ Huawei P40 Lite 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पंचहोल डिस्पले के साथ Huawei P40 Lite 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

पंचहोल डिस्पले के साथ हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन Huawei P40 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है। बताया जा रहा है कि, इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 5जी कनेक्टिविटी के साथ एचडी डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है। तो वहीं इससे पहले कंपनी पी40, पी40 प्रो और पी40 प्रो प्लस स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च कर चुकी है।

बात अगर इस फोन की कीमत की करे तो, कंपनी ने पी40 लाइट 5G की कीमत करीब 32,762 रुपए रखी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को स्पेस सिल्वर, क्रश ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर में लॉन्च किया है। तो वहीं इस फोन की बिक्री 29 मई से शुरु की जाएगी।


हुवावे पी40 लाइट 5जी स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। इसके साथ ही पी40 लाइट 5जी में HiSilicon Kirin 820 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...