1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Huawei Free Buds Studio हेडफोन हुआ लॉन्च, 24 घंटे का मिलेगा बैटरी बैकअप

Huawei Free Buds Studio हेडफोन हुआ लॉन्च, 24 घंटे का मिलेगा बैटरी बैकअप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Huawei Free Buds Studio हेडफोन हुआ लॉन्च, 24 घंटे का मिलेगा बैटरी बैकअप

हुवावे ने मैटे 40 सीरीज स्मार्टफोन के साथ अपना एक हेडफोन भी लॉन्च किया है जिसे Huawei Free Buds Studio नाम दिया गया है। हुवावे के इस हेडफोन में एक्टिव न्वॉइज कैंसिलेशन (ANC) और ओमनी डायरेक्शनल माइक्रोफोन दिया गया है।

बता दें कि Huawei Free Buds Studio कंपनी का पहला वायरलेस हेडफोन है। इस हेडफोन को ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

Huawei Free Buds Studio की स्पेसिफिकेशन

इस हेडफोन में कॉलिंग के लिए छह माइक और 40एमएम का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। गेमिंग के लिए इसमें लो लैटेसी गेमिंग मोड भी दिया गया है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी ने 24 घंटे के बैकअप का दावा किया है।

इस हेडफोन 60 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा। इसमें दिया गया है ANC मौजूद न्वाइज के हिसाब से साउंड को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है।  यह हेडफोन 40 डेसीबल तक न्वाइज को कैंसिल कर सकता है।

इसमें तीन न्वाइज कैंसिलेशन अल्ट्रा, कॉजी और जेनरल हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल एंटीना भी दिया गया है। इसमें 410mAh की बैटरी है जिसे चार्ज करने के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इस हेडफोन का वजन 260 ग्राम है। इसकी कीमत $353 यानी करीब 25,967 रुपये है।

बता दें कि हुवावे ने ग्लोबल मार्केट में अपने तीन नए स्मार्टफोन Huawei Mate 40, Huawei Mate 40 Pro और Huawei Mate 40 Pro+ शामिल हैं। Huawei Mate 40 सरीज में कर्व्ड डिस्प्ले दी गी है और कैमरा सेटअप एक सर्कुलर रिंग मे है।

डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। हुवावे मैटे 40 सीरीज में Kirin 9000 और Kirin 9000E प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इन प्रोसेसर का इस्तेमाल 5 नैनोमीटर प्रोसेस पर किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...