WhatsApp पर बेहतरीन फीचर्स की भरमार है, लेकिन एक चीज़ है जिसको लेकर व्हाट्सऐप हमें निराश करता है वो है मैसेज को शेड्यूल करने का फीचर। जी हां, व्हाट्सऐप पर अब तक मैसेज शेड्यूल करने का तरीका पेश नहीं किया गया है, जिस वजह से हमें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक उदाहरण यह ही ले लीजिए अपने दोस्त को सबसे पहले बर्थडे मैसेज भेजने के लिए आपको रात के 12 बजे तक जागना पड़ता है, अगर व्हाट्सऐप पर शेड्यूलिंग मैसेज का फीचर होता तो रात के 12 बजे तक जागने की परेशानी न झेलनी पड़ती। भले ही व्हाट्सऐप पर इस फीचर को अब तक न जोड़ा गया हो, लेकिन आज हम आपकी इस परेशानी को दूर करने का तरीका जरूर बताएंगे।
How to schedule WhatsApp message on Android
जैसा कि हमने पहले बताया, WhatsApp ने मैसेज शेड्यूल करने का कोई ऑफिशियल फीचर पेश नहीं किया है। हालांकि, अगर आप एंड्रॉयड डिवाइस इस्तेमाल करते हैं, तो आप व्हाट्सऐप पर मैसेज को कई थर्ड-पार्टी ऐप की सहायता से शेड्यूल कर सकते हैं। जी हां, कई थर्ड-पार्टी ऐप्स मौजूद हैं, जो आपकी इस काम में सहायता कर सकते हैं, लेकिन एक ऐप है SKEDit जो अपना काम बेहतर तरीके से करता है। तो चलिए जानते हैं कैसे इस ऐप की मदद से करें व्हाट्सऐप मैजेस शेड्यूल-
1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर SKEDit डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।
2. ओपन करने के बाद आपको सबसे पहले इसमें साइन-इन करना होगा।
3. साइन-इन करने के बाद मैन मैन्यू में से WhatsApp पर टैप करें।
4. इसके बाद ऐप आपसे कुछ परमिशन मांगेगा, उसे Grant कर दें। अब Enable Accessibility पर टैप करें फिर SKEDit पर जाएं और टॉगल को ऑन कर दें। आखिर में आपको Allow पर टैप करना है।
5. इसके बाद ऐप में वापस जाएं, जहां पर आप अपने मैसेज को शेड्यूल कर पाएंगे। सबसे पहले जिसे मैसेज भेजना है, उसे चुने और फिर अपना मैसेज लिखें। अब तारीख और समय को सेट करें। यहां आपको एक विकल्प यह भी मिलेगा कि आप इस मैसेज को दोहराना चाहते हैं या नहीं।
6. नीचे अब आपको फाइनल टॉगल दिखेगा। यहां आपको Ask Me Before Sending का विकल्प दिखेगा, यदि आप इसे ऑन करके शेड्यूल करते हैं, तो मैसेज भेजने से पहले यह आपको एक नोटिफिकेशन भेजेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद ही यह मैसेज Send होगा। वहीं, अगर आप इस विकल्प को ऑफ करते हैं, तो बिना नोटिफिकेशन भेजे यह मैसेज Send कर देगा। दोस्त को बर्थडे विश करना है, तो आप इसे ऑफ भी रख सकते हैं।