1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. HONDA कंपनी के सिस्टम में पहुंचे वायरस, भारत, ब्राजील और तुर्की में काम ठप

HONDA कंपनी के सिस्टम में पहुंचे वायरस, भारत, ब्राजील और तुर्की में काम ठप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
HONDA कंपनी के सिस्टम में पहुंचे वायरस, भारत, ब्राजील और तुर्की में काम ठप

जापान की कार निर्माता कंपनी Honda के सिस्टम में वायरस पहुंचने से भारत, तुर्की और ब्राजील प्लांट में कामकाज ठप हो गया है। बता दे, साइबर अटैक के बाद कंपनी के कई प्लांट्स भी प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि, यह साइबर हमला इसी सप्ताह की शुरुआत में Honda के इंटरनल सर्वर में हुआ है जिसके बाद कंपनी के सिस्टम में वायरस फैलाए गए हैं। इसकी जानकारी कंपनी के एक प्रवक्ता ने AFP को दी है।

तुर्की में कार का प्लांट और भारत और ब्राजील में मोटर साइकिल प्लांट इस हमले के शिकार हुए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक होंडा के 11 प्लांट को हैकर्स ने निशाना बनाया है जिनमें से पांच प्लांट अमेरिका में है। अमेरिका के प्लांट में काम फिर से शुरू हो गया है, लेकिन अन्य प्लांट में अभी कामकाज ठप है, हालांकि प्रवक्ता ने कहा है कि इस साइबर अटैक से कंपनी पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा है।

होंडा सहित कई वैश्विक वाहन निर्माता कंपनियां पहले ही महामारी के कारण बिक्री में मंदी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में साइबर अटैक किसी दोहरे झटके से कम नहीं है।  पिछले महीने, होंडा ने पिछले वर्ष के मुकाबले शुद्ध लाभ में 25.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, क्योंकि मार्च में वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर बिक्री छह प्रतिशत घटकर जेपीवाई 14.9 ट्रिलियन (लगभग 10.45 लाख करोड़ रुपये) रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...