1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. लटेरी में कांग्रेस का हल्लाबोल, गैस टंकी और बिजली के बिलों की अर्थी निकाल कर किया अनोखा प्रदर्शन

लटेरी में कांग्रेस का हल्लाबोल, गैस टंकी और बिजली के बिलों की अर्थी निकाल कर किया अनोखा प्रदर्शन

महंगाई के अलावा, कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांदीपनी विद्यालय के खराब परीक्षा परिणाम पर गहरी नाराजगी जताई और जिम्मेदार शिक्षकों के तत्काल स्थानांतरण की मांग की।

By: Naredra 
Updated:
लटेरी में कांग्रेस का हल्लाबोल, गैस टंकी और बिजली के बिलों की अर्थी निकाल कर किया अनोखा प्रदर्शन

विदिशाः लटेरी में बढ़ती महंगाई और स्थानीय समस्याओं को लेकर सोमवार को लटेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर और बिजली बिलों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी के साथ ही डीजल-पेट्रोल की किल्लत के विरोध में कांग्रेस ने सिरोंज चौराहे से जय स्तंभ चौराहे तक विशाल रैली निकाली।

इस प्रदर्शन का सबसे आकर्षक और भावुक पहलू गैस की टंकी और बिजली बिलों की ‘अर्थी’ निकालना रहा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता गैस सिलेंडर पर अपना माथा पटक-पटक कर विलाप करते नजर आए, जो जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को दर्शा रहा था। रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर धरना दिया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

महंगाई के अलावा, कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांदीपनी विद्यालय के खराब परीक्षा परिणाम पर गहरी नाराजगी जताई और जिम्मेदार शिक्षकों के तत्काल स्थानांतरण की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार की गलत नीतियों से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।

विदिशा से संवाददाता विनोद सूर्यवंशी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...