1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. वाराणसी में सम्राट विक्रमादित्य पर ऐतिहासिक मंचनः मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शिरकत

वाराणसी में सम्राट विक्रमादित्य पर ऐतिहासिक मंचनः मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शिरकत

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इस देश में तीन भाईयों की जोड़ियां प्रसिद्ध हुई हैं। एक भगवान श्री राम और लक्ष्मण, भगवान श्रीकृष्ण और बलराम और तीसरी जोड़ी भरतरी महाराज और सम्राट वीर विक्रमादित्य की होती है। उसी गौरवशाली भरतरी परंपरा से भी हमारे महाराज योगी आदित्यनाथ जी भी आते हैं।

By: Naredra 
Updated:
वाराणसी में सम्राट विक्रमादित्य पर ऐतिहासिक मंचनः मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शिरकत

वाराणसीः धर्म नगरी वाराणसी में महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट वीर विक्रमादित्य की प्रस्तुति में अगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगर मंच पर विराजमान हो तो आनंद कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। इस अवसर पर मां गंगा के तीरे बाबा विश्वनाथ के धाम में आप जो हजारों हजार की संख्या में उपस्थित होकर उस महावीर वीर सम्राट विक्रमादित्य को स्मरण करने के लिए 2000 साल पुराना वह गौरवशाली अतीत जिसको लेकर पूरा देश सदैव अत्यंत आदर के साथ सम्राट विक्रमादित्य को स्मरण करता है।

दो राज्यों के बीच परस्पर सांस्कृतिक संबंध प्रगाढ़- डॉ. मोहन यादव

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इस देश में तीन भाईयों की जोड़ियां प्रसिद्ध हुई हैं। एक भगवान श्री राम और लक्ष्मण, भगवान श्रीकृष्ण और बलराम और तीसरी जोड़ी भरतरी महाराज और सम्राट वीर विक्रमादित्य की होती है। उसी गौरवशाली भरतरी परंपरा से भी हमारे महाराज योगी आदित्यनाथ जी भी आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मस्थली काशी में आज इस अवसर पर ज्ञानशीलता, वीरता, पराक्रम, पुरुषार्थ, कुशल और अत्यन्त सुशासन की उत्कृष्ठ परंपरा के नायक सम्राट वीर विक्रमादित्य के उस जीवनकाल से हम सब परिचित हो रहे हैं। जिनके कारण से आज बदलते दौर में राजनीति की धारा भी बदल रही है। दो राज्यों के बीच परस्पर सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आज उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर हम अपने सभी क्षेत्रों में विकास के पैमाने नए नए गढ़ रहे हैं।

पीएम के नेतृत्व में केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान

डॉ. यादव ने कहा कि संसार के उथल पुथल भरे माहौल में भी सकारात्मक संदेश देते हुए केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान की बड़ी योजना पर उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मध्य प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से काम कर रही है। जब सुशासन की मिसाल की बात आ रही है तो वाकई विक्रमादित्य का काल तो अद्भुत है। ऐसे में आज संस्कृति मंत्रालय के द्वारा यहां जो नाट्य मंचन किया जाएगा उसमें जो अलग-अलग प्रकार से भूमिका निभाएंगे। इस नाट्य मंचन में कोई डाक्टर होगा, कोई इंजीनियर,कोई वकील और कोई उद्योगपति सब अलग-अलग क्षेत्र के हैं लेकिन इस विषय के प्रति सब समर्पित लोग हैं। जिन्होंने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन को याद करने के लिए यह पुनर्पतिष्ठित किया है।

अद्भुत होने वाला है सम्राट विक्रमादित्य का मंचन- डॉ. यादव

हालांकि हमारी कल्चर मिनिस्ट्री अपने अलग-अलग प्रकार के एकेडमिक कार्यक्रम भी कराते हैं। चार प्रकार की फैलोशिप जिसमें हमारे सभी प्रकार के शैक्षणिक जैसे हमारे आर्केलॉजी से लगाकर शास्त्री पद्धति से भी उनके विषयों पर लेकर उनके विद्वानों की फैलोशिप देकर उस पर भी काम करते हैं लेकिन लोकरंजन की दृष्टि से उस युग को पुनर्जीवंत देने के लिए नाथ की विधा को पुनर्पतिष्ठित करने का यह जो हमने मंचन किया है आज का मंचन वाकई अद्भुत होने वाला है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...