मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कल एक और इतिहास रच दिया है। दरअसल कंपनी के शेयर आल टाइम हाई पर कारोबार कर रहे है और कंपनी का मार्किटकैप 12 लाख करोड़ को पार कर गया है।
मार्च से लेकर अब तक इस शेयर में दो गुना से ज्यादा की वृद्धि देखी गई है। शेयर का दाम 875 से 1870 को पार कर गया है।
कंपनी ने 19 जून को लक्ष्य से पहले पूरी तरह कर्जमुक्त होने की घोषणा की थी। उसी दिन कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 11 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया था।
उसके बाद मात्र 11 कारोबारी सत्रों में कंपनी का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए बढ़ गया। एंजेल ब्रोकिंग ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को एक्युमुलेट रेटिंग दी है और इसके लिए 1937 रु का टारगेट प्राइस तय किया है।