रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: Hero MotoCorp, शुक्रवार को एक नई उपलब्धि हांसिल कर दोपहियावाहनों के कारोबार के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। दरअसल, कंपनी ने शुक्रवार को 10 करोंड़वी बाइक को फैक्ट्री से रोल आउट कर दुनियां के सभी बाइक कंपनी को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन की उपलब्धि हांसिल कर ली है।
कंपनी ने शुक्रवार को अपनी 10 करोड़वीं बाइक को फैक्ट्री से रोलआउट किया है। ऐसा करने वाली यह दुनिया की पहली कंपनी बनी है, जिसने 10 करोड़ दोपहिया वाहनों का निर्माण किया है। कंपनी ने दस करोड़वीं बाइक के तौर पर Hero Xtreme 160R को पेश किया है।
Hero MotoCorp ने Hero Xtreme 160R को हरिद्वार के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से रोल आउट किया है। आपको बता दें कि, कंपनी ने साल 1984 में होंडा के साथ मिलकर वाहनों का प्रोडक्शन शुरू किया था। लेकिन साल 2011 में 36 साल एक-दूसरे के साथ कारोबार करने के बाद हीरो और होंडा दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थें। कंपनी ने पहला कीर्तिमान साल 1994 में रचा था, जब कंपनी ने पहले 10 लाख वीं बाइक का प्रोडक्शन किया था।
साल 2001 में 50 लाख वीं बाइक और साल 2004 में कंपनी ने 1 करोड़वीं बाइक का कंपनी ने प्रोडक्शन किया। इसी तरह साल 2008 में 25 मिलियन, साल 2013 में 50 मिलियन, साल 2017 में 75 मिलयन बाइक्स के निर्माण का इतिहास रचा गया था। शुक्रवार को कंपनी ने 10 करोड़वीं बाइक का प्रोडक्शन किया है।
Hero MotoCorp ने पिछले 7 सालों में कुल 5 करोड़ बाइक्स का निर्माण किया है। कंपनी की इस सफलता के मौके पर Hero MotoCorp ने सेलिब्रेशन एडिशन में 6 मॉडलों को भी लॉन्च किया है। जिनमें Splendor Plus, Passion Pro, Glamour, Maestro Edge 110, Destini 125 और Xtreme 160R हैं। इन मॉडलों को स्पेशल रेड और व्हाइट कलर स्कीम के साथ लॉन्च किया गया है जो कि अगले महीने से बिक्री के लिए बाजारों में उपलब्ध होंगी।