शेयर बाजार पर कोरोना वायरस का लगातर बुरा असर पड़ रहा है, जिसकी वजह से शेयर मार्केट में काफी समय से अफरा तफरी मची हुई है। यहां तक कि लोअर सर्किट लगा दिया गया है। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 3,000 अंकों की भारी गिरावट हुई।
दुनियाभर में कोरोना वायपस महामारी को रोकने के लिए की जा रही बंदी के चलते सेंसेक्स ने सुबह के सत्र में निचली सर्किट सीमा को छू लिया, जिसके कारण कारोबार को 45 मिनट के लिए बंद करना पड़ा।
दुनियाभर में इस वक्त भारी मंदी की आशंकाएं जताई जा रही हैं। बीएसई सेंसक्स सुबह के कारोबार में 2,718 अंक गिरकर खुला और उसके बाद यह 2,991.85 अंकों या 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,924.11 पर आ गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 842.45 अंक या 9.63 प्रतिशत गिरकर 7,903 पर आ गया। शेयर बाजार की स्वचालित व्यवस्था के अनुसार जब बाजार दोपहर एक बजे से पहले 10 प्रतिशत गिरता है, तो शेयर बाजारों में 45 मिनट के लिए कारोबार रुक जाता है।
कारोबार लगातार सुबर से ही नीचे गिरते जा रहा है, एक्सिस बैंक की बात करे तो इसमें 20 प्रतिशत तक गिरावट आई। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प और एमएंडएम में भी गिरावट दर्ज की गई।